Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

देवेंद्र फड़णवीस नहीं ये होंगे महाराष्ट्र के अगले सीएम, आज शाम 7 बजे लेंगे सीएम पद की शपथ

Written by  Vinod Kumar -- June 30th 2022 03:54 PM -- Updated: June 30th 2022 04:47 PM
देवेंद्र फड़णवीस नहीं ये होंगे महाराष्ट्र के अगले सीएम, आज शाम 7 बजे लेंगे सीएम पद की शपथ

देवेंद्र फड़णवीस नहीं ये होंगे महाराष्ट्र के अगले सीएम, आज शाम 7 बजे लेंगे सीएम पद की शपथ

एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के अगले सीएम होंगे। देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये जानकारी दी। इससे पहले ये कयास लगाए जा रहे थे कि देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले सीएम होंगे, लेकिन अब बीजेपी ने चौकाने वाला फैसला किया है।


प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फडणवीस ने कहा कि शिवसेना ने हमारे साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। चुनाव के बाद शिवसेना ने सत्ता के लालच में उनका साथ दिया जिनका बालासाहेब ने जीवन भर विरोध किया। ढाई साल से ऐसी सरकार चल रही थी, जिसमें ना कोई विकास था, ना कोई विचार था। ये सरकार लगातार भ्रष्टाचार में संलिप्त थी। दो मंत्रियों पर दाउद के साथ रिश्तों का आरोप लगा।







फडणवीस ने कहा कि पथभ्रष्ट सरकार उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना की चल रही थी। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बाला साहेब ठाकरे हमेशा से ही एनसीपी और कांग्रेस के खिलाफ रहे थे। वे कभी भी उनके साथ सरकार नहीं बनाते, लेकिन उद्धव ठाकरे ने शिवसेना की विचारधारा के खिलाफ जाकर उन दोनों दलों से हाथ मिलाया और सरकार बनाई।




शिवसेना के विधायक उद्धव ठाकरे से एनसीपी और कांग्रेस से गठबंधन तोड़ने के लिए कह रहे थे, लेकिन उद्धव ठाकरे ने शिवसेना के विधायकों को अनदेखा किया और एनसीपी और कांग्रेस के विधायकों से करीबी रिश्ते बनाए रखे। अंत में इन विधायकों ने सरकार से समर्थन वापस लेने का निर्णय लिया। अब महाराष्ट्र में सरकार गिरी है। हम मिलकर महाराष्ट्र में वैकल्पिक सरकार देंगे। एकनाथ शिंदे प्रदेश के सीएम होंगे।



फड़णवीस ने कहा कि हमने राज्यपाल को सरकार बनाने के लिए पत्र सौंपा है। राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिए एकनाथ शिंदे को पत्र सौंपा है। आज सिर्फ एकनाथ शिंदे ही शपथ लेंगे। बाद में कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा। मैं सरकार में शामिल नहीं रहूंगा



जानकारी के मुताबिक, 8 बागी विधायकों को कैबिनेट मंत्री और 5 को MoS बनाया जा सकता है। कैबिनेट में 29 मंत्री बीजेपी के कोटे से होंगे शिंदे गुट में शामिल निर्दलीय विधायकों को बीजेपी अपने कोटे से मंत्री बनाएगी।

Assam floods: Eknath Shinde camp donates to CM relief fund, Himanta Sarma expresses gratitude

बीजेपी कोटे से प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकात दादा पाटील, वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार, गिरीश महाजन, पूर्व मुंबई महाजन अध्यक्ष आशिष शेलार को मंत्री बनाया जा सकता है। शिंदे गुट से दीपक केसरकर, दादा भूसे, अब्दुल सत्तार, बच्चू काड़ू, गुलाब राव पाटिल, राजेंद्र पाटिल, प्रकाश अबिदकर संजय शिरदाट, संदीपन भूमरे, उदय सामंत, शंभुराज देसाई शामिल हैं।


Top News view more...

Latest News view more...