Fri, Jun 13, 2025
Whatsapp

कैबिनेट विस्तार से पहले कई मंत्रियों की छुट्टी, 'निशंक' को केंद्रीय कैबिनेट से हटाया गया

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- July 07th 2021 01:39 PM -- Updated: July 07th 2021 01:49 PM
कैबिनेट विस्तार से पहले कई मंत्रियों की छुट्टी, 'निशंक' को केंद्रीय कैबिनेट से हटाया गया

कैबिनेट विस्तार से पहले कई मंत्रियों की छुट्टी, 'निशंक' को केंद्रीय कैबिनेट से हटाया गया

नई दिल्ली। केंद्रीय कैबिनेट में बदलाव से पहले कई मंत्रियों को हटाया गया है। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की कैबिनेट से छुट्टी हो गई है। उन्हें स्वास्थ्य कारणों से कैबिनेट से हटाया गया है। वहीं पश्चिम बंगाल से सांसद देबोश्री चौधरी की भी केंद्रीय मंत्रिमंडल से छुट्टी तय मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी ने देबोश्री चौधरी का इस्तीफा मांग लिया है। इसके अलावा संतोष गंगवार और सदानंद गौड़ा से भी इस्तीफा मांगने की जानकारी मिल रही है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को मंत्रीपद से हटाने के बाद कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। यह भी पढ़ें- फिर से नंबर 1 क्रिकेटर बनीं मिताली राज यह भी पढ़ें- UP में 25 जुलाई से कांवड़ यात्रा निकालने की मंजूरी उल्लेखनीय है कि आज शाम 6 बजे केंद्रीय कैबिनेट में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इसके लिए निमंत्रण पत्र भी जारी कर दिए गए हैं। MP से ज्योतिरादित्य सिंधिया, महाराष्ट्र से नारायण राणे और असम से सर्बानंद सोनोवाल मंत्रीपद की शपथ ले सकते हैं। इसके अलावा यूपी के भी कई नेताओं को मंत्रीपद की शपथ दिलाई जा सकती है।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK