मंथली की मांग को लेकर कार सवार युवकों ने सिनेमाघर में चलाई गोलियां
पीड़ितों के मुताबिक घटना को अंजाम देने के बाद कार सवार युवक ये कहते हुए फरार हो गए कि यह तो केवल ट्रेलर था मंथली नहीं दी तो पूरी फिल्म दिखा देंगे।
यह भी पढ़ें : जींद में गाड़ी से कैश बरामद, चैकिंग के दौरान पुलिस को मिली सफलता
गोली चलाने वाले युवकों की वारदात व कार का नंबर सिनेमा घर के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
कैंप थाना पुलिस ने टिकट काउंटर में बैठे कर्मी की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस सीसीटीवी फुटैज व कार के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। यह भी पढ़ें : हैवानों ने बेजुबान पर ढाया सितम, क्रूरता की सभी हदें की पार (Video)