Advertisment

...तो पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ऐलनाबाद से लड़ेंगे चुनाव

author-image
Arvind Kumar
New Update
...तो पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ऐलनाबाद से लड़ेंगे चुनाव
Advertisment
सिरसा। (सुरेन सावंत) इनेलो के प्रधान महासचिव व ऐलनाबाद के पूर्व विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि यदि चुनाव आयोग अथवा अदालती पहलुओं की कोई अड़चन नहीं आती तो आने वाले ऐलनाबाद उपचुनाव में इनेलो के प्रत्याशी इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ही होंगे। वे मंगलवार को कार्यकर्ता संगठन की बैठक के बाद पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे।
Advertisment
publive-image उन्होंने कहा कि कांग्रेस, भाजपा-जजपा सभी पार्टियां चुनाव से भाग रही हैं। यही कारण है कि कोई भी ऐलनाबाद उपचुनाव करवाने की मांग नहीं कर रहा। उन्होंने कहा कि इनेलो सुप्रीमो की रिहाई के साथ ही पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है और आने वाले समय में पूरे हरयाणा में इनेलो की सुनामी आएगी जिसमें भाजपा, जजपा व कांग्रेस बह जाएंगे। publive-imageयह भी पढ़ें- भारत में कोरोना की एक और वैक्सीन को मिली मंजूरी यह भी पढ़ें- 
Advertisment
हरियाणा सरकार ने प्रदेश के किसानों को दी बड़ी राहत publive-image इनेलो प्रधान महासचिव ने कहा कि इनेलो के लिए संकट पैदा करने वाले कुछ राजनीतिक दलों ने इस बात का प्रचार करना आरंभ कर दिया था कि आज इनेलो पूरी तरह से बिखर गई है मगर आज प्रदेश में ये हालात पैदा हो चुके हैं कि उन्ही राजनीतिक दलों का कोई नामलेवा नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि इनेलो संगठन के विस्तार की कार्ययोजना बीती 17 जून से पंचकुला से आरंभ हुई थी जो आज सिरसा में संपूर्ण हुई है। उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों को आगामी 15 दिन का समय और दिया गया है ताकि वे पार्टी संगठन का विस्तार कर पहले से अधिक मजबूती दे सकें। publive-imageपंचायत चुनाव पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में अभय सिंह ने कहा कि इनेलो आगामी जिला परिषद ,नगर पालिका ,नगर परिषद व नगर निकाय का चुनाव सिम्बल पर लड़ेगी। थर्ड फ्रंट की वकालत करते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला ने हमेशा से की थर्ड फ्रंट की वकालत की है। उन्होंने कहा कि आज पुरे देश में क्षेत्रीय राजनीतिक दल ही स्थानीय लोगों की समस्याओं के बारे में जानते है और उनकी समस्या हल करते है। उन्होंने कहा कि इनेलो हमेशा से ही तीसरे मोर्चे की पक्षधर रही है। -
haryana-politics ellenabad-election-news former-chief-minister-omprakash-chautala omprakash-chautala-inld-candidate
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment