Sun, Jun 15, 2025
Whatsapp

राजकीय सम्मान के साथ पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह का अंतिम संस्कार

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- July 10th 2021 05:16 PM -- Updated: July 10th 2021 05:20 PM
राजकीय सम्मान के साथ पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह का अंतिम संस्कार

राजकीय सम्मान के साथ पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह का अंतिम संस्कार

शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र का आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनका संस्कार पैतृक स्थल रामपुर में हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, कई कैबिनेट मंत्री, कांग्रेस नेता और कई अधिकारी मौजूद रहे। हिमाचल के 6 बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह की पार्थिव देह को बीते शुक्रवार को पैतृक राजमहल पदम पैलेस में अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया। जहाँ हज़ारों की संख्या में आए लोगों ने उनको अंतिम विदाई दी गई। सुबह विक्रमादित्य सिंह का रामपुर बुशैहर रियासत के 123वें राजा के रूप में राजतिलक किया गया। उसके बाद 12 मुखी बमाण एक प्रकार के रथ में उनको शमशान घाट के ले जाया गया। जहां उनके पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने वीरभद्र सिंह को मुखाग्नि दी। बता दें कि वीरभद्र सिंह का 8 जुलाई को सुबह 3.40 बजे निधन हो गया था। वे शिमला के आईजीएमसी में उपचाराधीन थे। उनके निधन पर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। यह भी पढ़ें- किसानों को धान बिजाई के लिए अब 8 की जगह 10 घंटे मिलेगी बिजली यह भी पढ़ें- ओपी धनखड़ को करना पड़ा किसानों के विरोध के सामना वीरभद्र सिंह छह बार हिमाचल के मुख्यमंत्री रहे। वीरभद्र सिंह यूपीए सरकार में भी केंद्रीय कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। उनके पास केंद्रीय इस्पात मंत्रालय रहा। इसके अलावा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय भी रह चुका है। वीरभद्र सिंह का जन्म 23 जून, 1934 को बुशहर रियासत के राजा पदम सिंह के घर में हुआ था।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK