Sun, Sep 13, 2026
Whatsapp

...तो फिर से सोने की चिड़िया बन जाएगा भारत

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- February 22nd 2020 12:25 PM -- Updated: February 22nd 2020 12:28 PM
...तो फिर से सोने की चिड़िया बन जाएगा भारत

...तो फिर से सोने की चिड़िया बन जाएगा भारत

लखनऊ। अगर जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीएसआई) की खोज सही साबित हुई तो वह दिन दूर नहीं जब भारत फिर से सोने की चिड़िया बन जाएगा। दरअसल जीएसआई ने उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में 3000 टन सोने की मौजूदगी का पता लगाया है। सोने का यह भंडार देश के मौजूदा कुल स्वर्ण रिजर्व के करीब 5 गुना के बराबर है। [caption id="attachment_390576" align="alignleft" width="300"]Gold reserves found in Sonbhadra's soil ...तो फिर से सोने की चिड़िया बन जाएगा भारत[/caption] बता दें कि सोनभद्र में वर्ष 1992 से सोना ढूंढने का काम शुरू किया गया था। भारत सरकार की तमाम एजेंसियां सोने के भंडार की तलाश में थी। अब जाकर जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया को धरती के गर्भ में सोने के भंडार का पता चला है सोनभद्र के जिला खनन अधिकारी केके राय ने बताया कि जीएसआई ने सोन पहाड़ी और हरदी इलाकों में लगभग 3000 टन सोने की मौजूदगी का पता लगाया है। उन्होंने बताया कि अब इन ब्लॉकों की नीलामी का काम ई-टेंडरिंग के जरिए जल्द शुरू किया जाएगा। [caption id="attachment_390575" align="aligncenter" width="700"]Gold reserves found in Sonbhadra's soil ...तो फिर से सोने की चिड़िया बन जाएगा भारत[/caption] खनन अधिकारियों के मुताबिक सोन पहाड़ी में जमीन के अंदर करीब 2943.26 टन और हरदी ब्लॉक में करीब 646.16 किलो सोना होने का अनुमान है। वहीं उन्होंने बताया कि सोने के अलावा भी कुछ अन्य खनिज तत्व इन इलाकों में पाए गए हैं। यह भी पढ़ेंबच्चों को नकल के टिप्स दे रहा था स्कूल प्रबंधक, छात्र ने वीडिया बना लिया और फिर ---PTC NEWS---
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK