गुरमीत राम रहीम 24 घंटे में पॉजिटव से हुए नेगिटिव

यह भी पढ़ें- कोविड-19 की दूसरी लहर की गति धीमी, फिर भी अभी सतर्कता रखना बेहद आवश्यक: अनिल विज
कोरोना से रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कल गुरमीत राम रहीम को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हनीप्रीत भी मेदांता में गुरमीत राम रहीम से मिलने पहुंची है।
हालांकि अब रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि राम रहीम को जल्द डिस्चार्ज किया जाएगा और जल्द वापस जेल भेजा जाएगा। बता दें कि गुरमीत राम रहीम रेप के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में 20 साल की सजा काट रहा है।