Fri, Dec 19, 2025
Whatsapp

चंडीगढ़ मुद्दे पर पूर्व सीएम हुड्डा का बड़ा बयान, कहा: हमारी हिस्सेदारी 40 फीसदी

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- July 14th 2022 02:43 PM -- Updated: July 14th 2022 02:53 PM
चंडीगढ़ मुद्दे पर पूर्व सीएम हुड्डा का बड़ा बयान, कहा: हमारी हिस्सेदारी 40 फीसदी

चंडीगढ़ मुद्दे पर पूर्व सीएम हुड्डा का बड़ा बयान, कहा: हमारी हिस्सेदारी 40 फीसदी

चंडीगढ़: सिटी ब्यूटीफुल को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच रस्साकशी चल रही है। अब हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चंडीगढ़ मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। हुड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चंडीगढ़ पर दावा ठोका है।

हुड्डा ने कहा कि चंडीगढ़ में हमारी 40 फीसदी हिस्सेदारी है। इस हिसाब से हमें 6 लाख करोड़ रुपये, हिंदी भाषी क्षेत्र और हमें हमारा पानी मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा के लिए 550 करोड़ रुपये में जमीन खरीद रहा है। हम इसका विरोध करते हैं। यह जमीन मुफ्त दी जानी चाहिए।


हुड्डा ने नई विधानसभा को पुरानी विधानसभा से दूर बनाने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इससे सचिवालय और विधानसभा में दूरी बढ़ेगी। हुड्डा ने कहा कि कल राज्यपाल को मिल कर ज्ञापन सौंपा था। हमने कानून व्यवस्था ठीक करने की मांग की। ऐसा माहौल है कि हर आदमी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। चुने हुए नुमाइंदे भी सुरक्षित नहीं है। उनको फिरौती की कॉल आ रही हैं।


पूर्व सीएम ने कहा कि भ्रष्टाचार चरम पर है। घोटाले पर घोटाले होते जा रहे हैं। एसआईटी बना देते हैं, लेकिन रिपोर्ट नहीं आती। फॉर्मेसी कांउसिल में बड़ा घोटाला हुआ है। खेदड़ में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन पीसफुल प्रदर्शन करने पर लाठीचार्ज किया गया। लाश देने से मना किया गया। प्रदर्शनकारियों को मारा गया। उन्हीं पर केस दर्ज किए गए। मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाए और आश्रितों को नौकरी दी जाए।


हुड्डा ने कहा कि 3 लाख 24 हजार 448 करोड़ कर्ज हरियाणा के सिर पर है। इस पर श्वेतपत्र जारी किया जाए। यह कर्ज क्यों लिया गया और कहां खर्च किया गया। ये फीता काट कर वाहवाही लूटने वाली सरकार है। प्रदेश की देनदारी बढ़ती जा रही हैं। हरियाणा सरकार ने धान की एमएसपी को लेकर कोई मांग नहीं की गई, किसानों की आमदन दुगनी नहीं हुई बल्कि लागत दोगुनी हो गई। बीबीएमबी से हमें एक हजार क्यूसिक पानी कम मिल रहा है। हरियाणा का बीएमबी का मेम्बर नहीं है।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK