Mon, Apr 27, 2026
Whatsapp

बदलने लगी हरियाणा की तस्वीर, स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में मिला दूसरा स्थान

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- November 20th 2021 01:21 PM -- Updated: November 20th 2021 01:43 PM
बदलने लगी हरियाणा की तस्वीर, स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में मिला दूसरा स्थान

बदलने लगी हरियाणा की तस्वीर, स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में मिला दूसरा स्थान

चंडीगढ़: भारत सरकार के स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 (cleanliness survey-2021) में देशभर में हरियाणा को दूसरा स्थान मिला है। 100 ulb से कम राज्यों की कैटेगरी में हरियाणा 1745 स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहा। इस सूची में हरियाणा के सात शहरों ने जगह बनाई। इसके साथ ही गुरुग्राम, रोहतक और करनाल को गोल्ड (अनुपम) अवॉर्ड मिला। पंचकूला , फरीदाबाद और नीलोखेड़ी को मिला सिल्वर (उज्जवल) सम्मान, जबकि अंबाला को कांस्य (आरोही) सम्मान मिला। इस उपलब्धि के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने हरियाणा को सम्मानित किया। मध्य प्रदेश के इंदौर ने लगातार 5वीं बार स्वच्छता सर्वेक्षण में पहला स्थान झटका है। इस बार के स्वच्छ सर्वेक्षण में 4320 शहरों-नगरों को शामिल किया गया था ये दुनिया का सबसे बड़ा स्वच्छता सर्वेक्षण है। शहरी विकास मंत्रालय ने ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2021’ के बारे में कहा कि जमीनी स्तर पर राज्यों एवं शहरों के प्रदर्शन में काफी सुधार हुआ है। छह राज्यों और छह केंद्रशासित प्रदेशों ने जमीनी स्तर पर अपने प्रदर्शन में पांच से 25 प्रतिशत तक सुधार किया है। हरियाणा की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक टवीट के जरिए प्रदेशवासियों को बधाई दी है। सीएम ने कहा कि हरियाणा ने स्वच्छता सर्वेक्षण में 100 ULB से कम संख्या वाले राज्यों में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के लिए प्रत्येक प्रदेशवासी को बधाई। आइए! हम प्रधानमंत्री के नेतृत्व में और प्रयास करके प्रथम स्थान हासिल करने का संकल्प लें।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK