Mon, Jun 23, 2025
Whatsapp

यूक्रेन से लौटे छात्रों को मुंबई से दिल्ली तक की एयर टिकट के साथ 1 हजार कैश दे रही हरियाणा सरकार, 683 की हुई घर वापसी

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- March 03rd 2022 03:58 PM -- Updated: March 03rd 2022 04:00 PM
यूक्रेन से लौटे छात्रों को मुंबई से दिल्ली तक की एयर टिकट के साथ 1 हजार कैश दे रही हरियाणा सरकार, 683 की हुई घर वापसी

यूक्रेन से लौटे छात्रों को मुंबई से दिल्ली तक की एयर टिकट के साथ 1 हजार कैश दे रही हरियाणा सरकार, 683 की हुई घर वापसी

चंडीगढ़: ऑपरेशन गंगा के तहत भारतीयों की यूक्रेन से वापसी जारी है। घर वापस लौट रहे छात्रों के लिए हरियाणा सरकार ने मुंबई एयरपोर्ट पर विशेष इंतजाम किए हैं। सरकार की ओर से एयरपोर्ट पर उतरने वाले छात्रों के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। हरियाणा सरकार की ओर से मुंबई एयरपोर्ट पर स्थापित किए गए हेल्प डेस्क ने आज हरियाणा के 9 छात्रों को रिसीव किया। हेल्प डेस्क ने सभी को हरियाणा सरकार की ओर से 1000 रुपए कैश और दिल्ली तक की एयर टिकट मुहैया करवाई।

वहीं, सीएम मनोहर लाल ने कहात कि उनके पास 1784 नामों की सूची आई थी। इसमे 83 छात्र दूसरे प्रदेश के हैं। 1701 हरियाणा के हैं। 683 वापस आ गए हैं। कुछ बॉर्डर पर हैं। वहीं, अभी भी 150 छात्रों को यूक्रेन से निकाला जाना बाकी है। दिल्ली मुंबई में एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क बनाया है। वापसी की टिकट और एक हजार रुपए नकद दिए जा रहे हैं। Chief Minister Manohar Lal holds pre budget discussion with Panchayati Raj Department बता दें कि ऑपरेशन गंगा के तहत 3726 भारतीयों को लेकर आज 19 फ्लाइट आएंगी। यह जानकारी नागरिक उड्‌डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी। उन्होंने इनमें से आठ फ्लाइट की डिटेल देते हुए बताया- 2 फ्लाइट ससिवा, 1 कोसिसे, 5 बुडापेस्ट और 3 फ्लाइट रेजेजो से आएंगी। वहीं, एयरफोर्स के तीन और C-17 ग्लोबमास्टर विमान भारतीय छात्रों को लाने के लिए रवाना हुए। यह विमान रोमानिया, हंगरी और पोलैंड पहुंचेंगे। गुरुवार दोपहर रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से 183 भारतीयों को लेकर फ्लाइट मुंबई पहुंची है। एअर इंडिया का एक और विमान भी गुरुवार तड़के दिल्ली पहुंचा था। केंद्रीय राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने एयरपोर्ट पर यात्रियों का स्वागत किया। चौधरी ने बताया कि अब तक कुल 16 उड़ानों से करीब 3000 भारतीयों को यूक्रेन से भारत लाया जा चुका है। वहीं, इंडिगो का विशेष विमान भी बुखारेस्ट से 200 भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंचा। इसमें आए स्टूडेंट्स का स्वागत केंद्रीय राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने किया। वहीं, केंद्र सरकार की ओर से कहा गया है कि अगले 24 घंटों में 15 और उड़ानें भारतीयों को लेकर पहुंचने वाली हैं। अंतिम भारतीय के आने तक ऑपरेशन जारी रहेगा। PM नरेंद्र मोदी खुद इस ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। यूक्रेन से लगे देशों में भारतीयों के रुकने और भोजन आदि की व्यवस्था की गई है। इसके लिए चार केंद्रीय मंत्री वहां मौजूद हैं।

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK