Sat, Sep 19, 2026
Whatsapp

हरियाणा में हुई झमाझम बारिश, भिवानी में बरसा सबसे ज्यादा पानी...कई शहरों में जलभराव

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- July 21st 2022 01:27 PM -- Updated: July 21st 2022 01:46 PM
हरियाणा में हुई झमाझम बारिश, भिवानी में बरसा सबसे ज्यादा पानी...कई शहरों में जलभराव

हरियाणा में हुई झमाझम बारिश, भिवानी में बरसा सबसे ज्यादा पानी...कई शहरों में जलभराव

उतर भारत के कई राज्यों में आज तेज बरसात हुई। हरियाणा में भी जमकर बारिश हुई है। 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बारिश भिवानी में हुई। यहां 120MM बारिश हुई है। गुरुवार अल सुबह से ही पूरे हरियाणा में जोरदार बारिश हुई। बारिश के कारण कई शहरों में सड़कें, दुकानें पानी से भर गई। जलभराव के कारण लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने अधिकतर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में बारिश की संभावना 24 जुलाई तक जताई गई है। मौसम विभाग ने करनाल, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, अंबाला, हिसार, भिवानी फतेहाबाद, रोहतक और पानीपत में हल्की से तेज बारिश संभवना जताई है। अल सुबह से ही फतेहाबाद,जींद, कैथल,पानीपत समेत अन्य जिलों में भारी बरसात हो रही है। जींद मे को लगातार 4 घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश ने बाढ़ के हालात पैदा कर दिए। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार आज फतेहाबाद में भी भारी बरसात हुई। देर रात से जारी बारिश के कारण शहर में बिजली व्यवस्था भी बाधित रही। रात करीब 2 बजे के बाद रुक रुक कर बरसात होती रही, लेकिन सुबह 6:00 बजे से लगातार 9 बजे तक बारिश होती रही। कई स्कूलों में क्लास रूम में पानी घुस गया। बारिश के कारण पूरा शहर और आसपास का इलाका पानी पानी हो गया। फतेहाबाद के साथ लगते सिरसा, भूना, रतिया सहित सभी क्षेत्रों में तेज बरसात बारिश हुई। फतेहाबाद में स्वामी तुलसीदास चौक, धर्मशाला रोड, मॉडल टाउन, बस स्टैंड, हॉस्पिटल रोड, नेशनल हाईवे, जवाहर चौक सहित सभी निचले इलाके जलमग्न हो गए।
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK