Mon, Dec 22, 2025
Whatsapp

तमिलनाडु में दर्दनाक सड़क हादसा, सबरीमाला से दर्शन कर लौट रहे 8 श्रद्धालुओं की मौत

तमिलनाडु में थेनी जिले के कुमुली पहाड़ी से एक कार 40 फुट गहरे गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए। पहाड़ी रास्ते में मोड़ काटते समय चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी खाई में जा गिरी। मृतकों में एक नाबालिग लड़का भी शामिल है। सभी लोग जिले के अंदीपट्टी के रहने वाले थे और सबरीमाला से दर्शन कर वापस लौट रहे थे।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- December 24th 2022 12:06 PM
तमिलनाडु में दर्दनाक सड़क हादसा, सबरीमाला से दर्शन कर लौट रहे 8 श्रद्धालुओं की मौत

तमिलनाडु में दर्दनाक सड़क हादसा, सबरीमाला से दर्शन कर लौट रहे 8 श्रद्धालुओं की मौत

तमिलनाडु में थेनी जिले के कुमुली पहाड़ी से एक कार 40 फुट गहरे गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए। कार सवार सभी श्रद्धालु सबरीमाला मंदिर से लौट रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पहाड़ी रास्ते में मोड़ काटते समय चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। 


स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू शुरू करने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण ये हादसा पेश आया है। अधिकारी ने बताया कि मृतकों में एक नाबालिग लड़का भी शामिल है। सभी लोग जिले के अंदीपट्टी के रहने वाले थे और सबरीमाला से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। 

मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। हादसे के बाद पुलिस ने देर रात ही क्रेन की मदद से गाड़ी को खाई से बाहर निकाला लिया था। शवों का पोस्टमॉर्टम करने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

 


- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK