Wed, Dec 10, 2025
Whatsapp

VIDEO: गैरिट तूफान में हीथ्रो एयरपोर्ट पर अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट को कराया लैंड

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Deepak Kumar -- December 29th 2023 02:14 PM
VIDEO: गैरिट तूफान में हीथ्रो एयरपोर्ट पर अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट को कराया लैंड

VIDEO: गैरिट तूफान में हीथ्रो एयरपोर्ट पर अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट को कराया लैंड

ब्यूरोः एक अच्छे पायलट की पहचान तब होती है जब किसी विमान को सबसे खराब परिस्थितियों में रनवे से उड़ान भरना या उतारना होता है। उस कठिन समय में विमान की कमान संभालने वाले को विशेषज्ञ पायलट माना जाता है। ऐसा ही कुछ ब्रिटेन में देखने को मिला, जहां गैरिट तूफान आया हुआ था। इसकी तेज हवाओं के कारण बुधवार को लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट को लैंडिंग कराई।

तेज हवाओं ने बोइंग 777 को रनवे पर जमीन की ओर धकेलने की कोशिश की, लेकिन विमान के बुद्धिमान पायलट की सुझबुझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। इसको लेकर बिगजेट टीवी ने एक्स पर विमानन की पोस्ट शेयर की है, जो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है।  

वहीं,रिपोर्ट्स के मुताबिक, खराब मौसम के कारण हीथ्रो एयरपोर्ट पर कई उड़ानें रद्द कर दी गईं। आपको बता दें कि गेरिट ने ब्रिटेन में तहलका मचा दिया था। देश के कई हिस्सों में तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुईं।

-

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK