यमुना एक्सप्रेस वे पर ट्रॉली से टकराई कार, 2 लोग जिंदा जले
मथुरा/ज्ञानेंद्र शुक्ला: थाना नौहझील इलाके के यमुना एक्सप्रेस वे पर कार और ट्रैक्टर ट्राली की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर होते ही कार में आग लग गई। आग लगने से कार में सवार दो लोग बाहर नहीं निकल पाए और दोनों की जिंदा जलने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 60 पर सोमवार की सुबह करीब 6.30 बजे एक कार ने खड़े ट्रैक्टर को टकर मार दी। आग इतनी तेजी से फैली की कार सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। बताया जा रहा है कि स्विफ्ट कार में सवार होकर मृतक आगरा से नोएडा की तरफ जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर ट्रैक्टर ट्रॉली पहले से पलटी हुई थी। कार तेज रफ्तार में थी। चालक ट्रैकर ट्रॉली को देखने के बाद संभल नहीं पाया और कार ट्राली से टकरा गई। इसके बाद कार में आग लग गई। कार सवारों को संभालने का मौका नहीं मिला
सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और मौके का निरीक्षण किया। वहीं पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान लाला और सोनू कुमार निवासी दिल्ली के रुप में की गई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर सैंपल लिए हैं।
- PTC NEWS