Sun, Mar 15, 2026
Whatsapp

Flight Diverted: दिल्ली जाने वाली 18 फ्लाइट डायवर्ट, कम विजिबिलिटी के चलते लिया ये फैसला

दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण 18 उड़ानें डायवर्ट की गई हैं। इसमें विस्तारा के विमान भी शामिल हैं।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Deepak Kumar -- December 02nd 2023 12:09 PM
Flight Diverted: दिल्ली जाने वाली 18 फ्लाइट डायवर्ट, कम विजिबिलिटी के चलते लिया ये फैसला

Flight Diverted: दिल्ली जाने वाली 18 फ्लाइट डायवर्ट, कम विजिबिलिटी के चलते लिया ये फैसला

ब्यूरोः दिल्ली में आवोहवा बेहद खराब हो गई। इसके कारण दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया, जिसके कारण लोगों के सेहत पर प्रभाव पड़ रहा है। उधर, दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण 18 उड़ानें डायवर्ट की गई हैं। इसमें विस्तारा के विमान भी शामिल हैं। 

समाचार एजेंसी के अनुसार दिल्ली में खराब मौसम के कारण आज यानी शनिवार सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे के बीच 18 उड़ानों को जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद और अमृतसर के लिए डायवर्ट किया गया है।

वहीं, विस्तारा एयरलाइंस ने ट्वीट करके लिखा कि दिल्ली हवाई अड्डे पर कम दृश्यता के कारण मुंबई से दिल्ली (बीओएम-डीईएल) की उड़ान यूके928 को जयपुर (जेएआई) की ओर मोड़ दिया गया है और इसके 09:45 बजे जयपुर (जेएआई) पहुंचने की उम्मीद है। कृपया आगे के अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।

इसके अलावा एक ओर ट्वीट में विस्तारा एयरलाइंस ने लिखा कि मुंबई से दिल्ली जाने वाली उड़ान यूके954 (BOM-DEL) को दिल्ली हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण जयपुर (JAI) की ओर मोड़ दिया गया है और यह 08:42 बजे जयपुर (JAI) पहुंची है। 


- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK