Sat, Dec 13, 2025
Whatsapp

हरियाणा में बढ़ी महिला विधायकों की संख्या, जानिए विनेश, श्रुति और सावित्री जिंदल के अलावा किसे मिली जीत

हरियाणा में तीसरी बार सत्ता हासिल कर भाजपा ने इतिहास रच दिया है। साल 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 40 सीटें हासिल की थीं, लेकिन इस बार बीजेपी ने अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया और 48 सीटें जीतीं। वहीं कांग्रेस ने इस चुनाव में 37 सीटों पर जीत हासिल की।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Md Saif -- October 09th 2024 06:34 PM
हरियाणा में बढ़ी महिला विधायकों की संख्या, जानिए विनेश, श्रुति और सावित्री जिंदल के अलावा किसे मिली जीत

हरियाणा में बढ़ी महिला विधायकों की संख्या, जानिए विनेश, श्रुति और सावित्री जिंदल के अलावा किसे मिली जीत

ब्यूरो:  हरियाणा में तीसरी बार सत्ता हासिल कर भाजपा ने इतिहास रच दिया है। साल 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 40 सीटें हासिल की थीं, लेकिन इस बार बीजेपी ने अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया और 48 सीटें जीतीं। वहीं कांग्रेस ने इस चुनाव में 37 सीटों पर जीत हासिल की। इस बार के चुनाव में महिलाओं ने अपनी अहम भूमिका निभाई। इस बार विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड 13 महिलाएं जीतकर आई हैं।


आपको बता दें कि हरियाणा की 90 सीटों पर कुल 1031 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें से केवल 51 महिला उम्मीदवार थीं। इन 51 महिला उम्मीदवारों में से 13 महिला प्रत्याशी जीतने में सफल हो पाईं। इसमें बीजेपी की 5 और कांग्रेस की 7 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। साल 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में केवल 9 महिला उम्मीदवार ही जीत हासिल कर पाई थीं। 2014 के विधानसभा चुनाव पर नजर डालें तो कुल 116 महिला उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था, जिसमें से 13 महिला उम्मीदवार ही चुनाव जीत पाई थीं।

इन महिला उम्मीदवारों के सिर बंधा जीत का सहरा

हिसार विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार सावित्री जिंदल ने 18 हजार 941 वोटों के अंतर से जीत हासिल की, उन्होंने कांग्रेस के राम निवास रारा को हराया। बीजेपी उम्मीदवार श्रुति चौधरी ने तोशाम सीट से और शक्ति रानी शर्मा ने कालका सीट से जीत हासिल की। वहीं कृष्णा गहलावत ने राई और आरती सिंह ने अटेली सीट से जीत दर्ज की। पटौदी विधानसभा सीट से बिमला चौधरी ने जीत हासिल की।

कांग्रेस की महिला उम्मीदवार विनेश फोगाट ने जुलाना सीट और गीता भुक्कल ने झज्जर सीट से जीत हासिल की। वहीं शैली चौधरी ने नारायणगढ़ सीट से और शकंतुला खटक ने कलानौर सीट से जीतीं। साढौरा सीट से रेनू बाला और नांगला चौधरी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मनु चौधरी ने जीत हासिल की।

अब तक कुल 87 महिला विधायक चुनी गई हैं, अब इसमें जुड़ जाएगा 13 का आंकड़ा

साल 1966 से पंजाब से अलग होकर बने हरियाणा प्रदेश में अभी तक सिर्फ 87 महिला विधायक चुनी गई थीं। गौर करने वाली बात यह है कि हरियाणा में अभी तक कोई महिला मुख्यमंत्री नहीं रही है। अब इसमें 13 महिला विधायकों का आंकड़ा जुड़ने पर यह संख्या 100 हो जाएगी। लेकिन अभी भी सवाल यह है कि हरियाणा चुनाव में महिलाओं की तस्वीरें कब बदलेगी?

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK