Thu, Dec 18, 2025
Whatsapp

जंतर-मंतर पर पहलवानों का प्रदर्शन जारी, फुटपाथ पर सो कर निकाली पहली रात

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा के सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का धरना प्रदर्शन जारी है।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Rahul Rana -- April 24th 2023 12:19 PM -- Updated: April 24th 2023 12:21 PM
जंतर-मंतर पर पहलवानों का प्रदर्शन जारी, फुटपाथ पर सो कर निकाली पहली रात

जंतर-मंतर पर पहलवानों का प्रदर्शन जारी, फुटपाथ पर सो कर निकाली पहली रात

ब्यूरो: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा के सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का धरना प्रदर्शन जारी है। पहलवानों द्वारा यह धरना राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर दिया जा रहा है। जिसका आज दूसरा दिन है। 

 


आपको बता दें कि पिछले कल यानि बीते रविवार को धरना शुरू किया गया था। पहली रात सभी पहलवानों ने सड़क पर सो कर गुजारी। इस प्रदर्शन में पहलवान फोगाट, बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक हैं। देर रात इन पहलवानों ने एक वीडियो जारी कर लोगों से यह अपील की है कि वह इस धरने में आकर उन्हें समर्थन दें। वह भी जंतर-मंतर पहुंचे। इसके अलावा बजरंग पूनिया ने सभी राजनीतिक दलों से भी समर्थन मांगा है। 

दिल्ली पुलिस ने जांच की शुरू

वहीं दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने भी सांसद बृजभूषण पर लगे आरोपों की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा विनेश फोगाट के परिजन दिल्ली जंतर-मंतर के लिए रवाना हो गए हैं। दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय खेल मंत्रालय और इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन द्वारा बनाई गई दोनों जांच कमेटियों की रिपोर्ट मांगी है। 

वहीं इस मौके पर बजरंग पुनिया ने कहा कि ‘इस बार सभी दलों का हमारे धरने में शामिल होने पर उनका स्वागत किया जाएगा। हम किसी भी पार्टी से जुड़े हुए नहीं हैं। हालांकि इससे पहले धरने जनवरी में जो धरना प्रदर्शन किया गया था उसमें किसी भी राजनेता को नहीं जोड़ा गया था।   

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK