Thu, Dec 18, 2025
Whatsapp

himachal assembly election 2022: आज भारत खुद बनाता है मोबाइल चिप, आज हम हैं दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था: नड्डा

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- November 03rd 2022 06:01 PM -- Updated: November 03rd 2022 06:38 PM
himachal assembly election 2022: आज भारत खुद बनाता है मोबाइल चिप, आज हम हैं दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था: नड्डा

himachal assembly election 2022: आज भारत खुद बनाता है मोबाइल चिप, आज हम हैं दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था: नड्डा

himachal assembly election 2022: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए थोड़े दिन ही बचे हैं, लेकिन अब कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने आ गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय जेपी नड्डा आज डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के सलूणी में पहुंचे और यहां एक जनसभा को संबोधित किया।

जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा विकास की राह पर आगे बढ़ने का काम किया है, कोरोना वायरस अमेरिका और यूरोप में खत्म नहीं हुआ है, जहां अमेरिका के राष्ट्रपति मास्क पहनकर भाषण देते हैं और मास्क लगाकर लोगों से मिलते हैं, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री ने 9 महीने में कोरोनावायरस की दो दो डोज यानी 219 करोड़ डोज लोगों को लगाने का काम किया। सारे लोग सुरक्षित हैं। 


जेपी नड्डा ने कहा कि इसके अलावा मोबाइल बनाने की क्षमता में भारत दुनिया का दूसरा देश बना है। स्टील क्षेत्र में भारत दूसरा देश है। इसके अलावा मोबाइल में डलने वाली चिपको पहले बाहर से खरीदना पड़ता था, लेकिन अब भारत खुद बनाता है और विदेशों को देता है, पीएम मोदी को मोदी भारत की जनता ने बनाया है। 

इसके साथ ही नड्डा ने ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि पहले देश के प्रधानमंत्री 1  रुपया भेजते थे तो उसमें पैसे गायब हो जाते थे, लेकिन अब दावे के साथ कह सकते हैं कि मोदी राज में 25 लाख करोड़ रुपए लोगों के खाते में सीधे डाले गए हैं। जहां एक रुपए की हेराफेरी नहीं हुई।  आज हमारा देश दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था बना है 

नड्डा ने कहा कि पीएम अभी हिमाचल आए थे उन्होंने शिमला से 11 करोड़  किसानों के खाते में दो दो हजार की राशि भेजी, कांग्रेस पार्टी पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनके बेटे हिमाचल प्रदेश में प्रतिभा सिंह और उनके बेटे जमानत पर हैं, ऐसे में कांग्रेस पार्टी देश को लूटने का काम करती है।


- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK