Himachal: CM सुक्खू को दिल्ली AIIMS किया गया रेफर,पेट दर्द के कारण बुधवार रात से IGMC थे उपचाराधीन
ब्यूरो : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को AIIMS दिल्ली में रेफर किया गया है। अब CM सुक्खू का ईलाज दिल्ली के AIIMS में होगा। बता दें कि वह दिल्ली AIIMS के लिए सुबह 9 बजे रवाना हो गए थे।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबियत बुधवार देर रात अचानक बिगड़ गई। इसलिए उन्हें ईलाज के लिए IGMC अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक उन्हें पेट में दर्द होने की शिकायत थी। डॉक्टरों ने उनका अल्ट्रासाऊंड टेस्ट करवाया। जिसमें उनके पेट में संक्रमण होने की बात सामने आई।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सुक्खू को IGMC के स्पेशल वार्ड में कमरा नंबर 634 में भर्ती किया गया था। गुरुवार को भी सुक्खू दिनभर छह सदस्य डॉक्टरों की टीम की निगरानी में रहे। इस बीच अन्य टेस्ट भी कराए गए।
वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि घबराने वाली कोई बात नहीं है। मुख्यमंत्री कुछ दिन से मंडी, कुल्लू और बिलासपुर के दौरे पर गए थे। इसलिए खाने की वजह से पेट में संक्रमण हुआ है। अस्पताल में डॉक्टर्स रूटीन टेस्ट और अन्य जांच कर रहे हैं। जल्द ही उनके स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा।
- PTC NEWS