Tue, May 26, 2026
Whatsapp

Himachal: हाईकोर्ट ने 27 जिला व अतिरिक्त जिला न्यायाधीशों का किया तबादला, देर रात जारी किए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अधिसूचना जारी कर 27 जिला व अतिरिक्त जिला न्यायाधीशों के तबादला आदेश जारी किए हैं।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Rahul Rana -- May 03rd 2024 10:24 AM
Himachal: हाईकोर्ट ने 27 जिला व अतिरिक्त जिला न्यायाधीशों का किया तबादला, देर रात जारी किए आदेश

Himachal: हाईकोर्ट ने 27 जिला व अतिरिक्त जिला न्यायाधीशों का किया तबादला, देर रात जारी किए आदेश

ब्यूरो: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अधिसूचना जारी कर 27 जिला व अतिरिक्त जिला न्यायाधीशों के तबादला आदेश जारी किए हैं। जिला न्यायाधीशों में देवेंद्र कुमार को जिला एवं सत्र न्यायालय (वन) शिमला में तैनाती दी गई है। योगेश जसवाल को प्रधान न्यायाधीश फैमिली कोर्ट मंडी में तैनाती दी गई है। विकास भारद्वाज को जिला एवं सत्र न्यायालय कुल्लू, भुवनेश अवस्थी को जिला एवं सत्र न्यायालय हमीरपुर, राजीव बाली को जिला एवं सत्र न्यायालय कांगड़ा, जसवंत सिंह को जिला एवं सत्र न्यायाधीश चम्बा, अनुजा सूद को लेबर कोर्ट शिमला, नरेश कुमार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऊना, नितिन कुमार को निदेशक हिमाचल प्रदेश न्यायिक अकादमी शिमला और प्रवीण चौहान को लेबर कोर्ट कांगड़ा में तैनाती दी गई है।

एडीशनल डिस्ट्रिक्ट जजों में विवेक शर्मा को अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश परिवहन अपीलेट ट्रिब्यूनल हमीरपुर, पीसी राणा को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पांवटा साहिब, पंकज शर्मा को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रोहड़ू, अविनाश चंद्र को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुंदरनगर, राजेश चौहान को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कांगड़ा, डाॅ. अबीरा बासु को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरकाघाट, सचिन रघु को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हमीरपुर, गौरव महाजन को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिरमौर स्थित नाहन, कांता वर्मा को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऊना, अभय मंडयाल को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नालागढ़, सपना पांडे को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश देहरा, अरविंद कुमार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंडी, प्रवीण गर्ग को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिमला, यजुवेंद्र सिंह को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश किन्नौर स्थित रामपुर बुशहर, पंकज को जिला अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सोलन, विवेक खैनल को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय पोक्सो सोलन और गुरमीत कौर को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक स्पैशल कोर्ट पोक्सो सिरमौर स्थित नाहन के पद पर तैनाती दी गई है।


- PTC NEWS

Electrical Saftey authority

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK