Sat, Sep 12, 2026
Whatsapp

HP Accident News: श्रद्धालुओं से भरी यूपी की बस कांगड़ा सुरंग के पास पलटी, 21 यात्री घायल

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में यूपी की एक बस हादसे की शिकार हो गई। इस हादसे में 21 यात्री घायल हुए हैं।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Deepak Kumar -- April 12th 2024 06:52 PM
HP Accident News: श्रद्धालुओं से भरी यूपी की बस कांगड़ा सुरंग के पास पलटी,  21 यात्री घायल

HP Accident News: श्रद्धालुओं से भरी यूपी की बस कांगड़ा सुरंग के पास पलटी, 21 यात्री घायल

ब्यूरोः हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में यूपी की एक बस हादसे की शिकार हो गई। इस हादसे में 21 यात्री घायल हुए हैं। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लोगों को आरपीजीएमसी टांडा में भर्ती कराया है। 

जानकारी के अनुसार यूपी की एक श्रद्धालुओं से भरी बस कांगड़ा सुरंग के पास पलट गई। इस हादसे के समय बस में 52 श्रद्धालु सवार थे। इस हादसे में 21 यात्री घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए आरपीजीएमसी टांडा भेजा, जहां सभी का इलाज किया जा रहा है। वहीं, पुलिस ने बस को यांत्रिक जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। 

इस हादसे को लेकर एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि कांगड़ा  सुरंग के पास एक श्रद्धालुओं से भरी बस यूपी बस पलट गई। इस हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं। उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस हादसे की आगे की जांच जारी है।

- PTC NEWS

Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK