Mon, Jun 23, 2025
Whatsapp

हरियाणा में मौसम विभाग ने जारी की बारिश की संभावना, 17 जुलाई से फिर बदलेगा मौसम

हिसार: पूरे प्रदेश में पिछले दिनों अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाओं के कारण हरियाणा राज्य के उत्तर, दक्षिणी और दक्षिण पूर्व क्षेत्रों में तेज बारिश हुई. प्रदेश में सामान्य से 85 प्रतिशत ज्यादा बारिश से कई जिले डूबे हुए है. आने वाले समय अब 17 जुलाई से फिर मानसूनी हवाएं एक्टिव होने वाले हैं. 17 जुलाई से फिर प्रदेश के सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है.

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Shagun Kochhar -- July 14th 2023 05:48 PM
हरियाणा में मौसम विभाग ने जारी की बारिश की संभावना, 17 जुलाई से फिर बदलेगा मौसम

हरियाणा में मौसम विभाग ने जारी की बारिश की संभावना, 17 जुलाई से फिर बदलेगा मौसम

हिसार: पूरे प्रदेश में पिछले दिनों अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाओं के कारण हरियाणा राज्य के उत्तर, दक्षिणी और दक्षिण पूर्व क्षेत्रों में तेज बारिश हुई. प्रदेश में सामान्य से 85 प्रतिशत ज्यादा बारिश से कई जिले डूबे हुए है. आने वाले समय अब 17 जुलाई से फिर मानसूनी हवाएं एक्टिव होने वाले हैं. 17 जुलाई से फिर प्रदेश के सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है. 


इस बारे में जानकारी देते हुए हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ एम एल खीचड़ ने बताया 15 जुलाई तक राज्य के उत्तरी जिले पंचकूला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और दक्षिण, दक्षिण पूर्व जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूहं, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत जिलों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

वहीं इस दौरान पश्चिमी और दक्षिण पश्चिमी हरियाणा के जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील और कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है, लेकिन 17 जुलाई से एक बार फिर से राज्य में मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना है जिससे राज्य में फिर से बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना बन रही है.

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK