Fri, Dec 12, 2025
Whatsapp

Jammu Kashmir: बारामूला में मस्जिद पर आतंकी हमला, अजान पढ़ते समय रिटायर्ड SSP की गोली मारकर की हत्या

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Deepak Kumar -- December 24th 2023 01:17 PM
Jammu Kashmir: बारामूला में मस्जिद पर आतंकी हमला, अजान पढ़ते समय रिटायर्ड SSP की गोली मारकर की हत्या

Jammu Kashmir: बारामूला में मस्जिद पर आतंकी हमला, अजान पढ़ते समय रिटायर्ड SSP की गोली मारकर की हत्या

ब्यूरोः जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में आतंकियों की कायराना हरकत सामने आई है। दरअसल बारामूला में आतंकियों ने मस्जिद में एक रिटायर्ड एसएसपी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इसके बाद आंतकी मौके से फरार हो गए। बता दें इससे पहले पूंछ में आतंकियों ने सेना के वाहन पर छिपकर हमला किया था। 

इस मामले को लेकर कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर बताया है कि आतंकियों ने गांटमुला, शीरी बारामूला के रहने वाले मोहम्मद शफी पर मस्जिद में अजान पढ़ते समय गोलीबारी की, गोली लगने की वजह से उनकी मौत हो गई। पुलिस और सुरक्षाबलों ने इलाके में घेराबंदी कर दी है और आतंकियों की तलाश की जा रही है। 


 
गुरुवार को सेना के वाहन पर किया था हमला

वहीं, पिछले कुछ हफ्तों में जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों की संख्या बढ़ती जा रही है. गुरुवार को पुंछ में सेना के जवानों के वाहनों पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया। इस हमले में सेना के 5 जवान शहीद हो गए, जबकि 3 जवान घायल हो गए।

-

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK