Tue, Mar 3, 2026
Whatsapp

Jammu Kashmir: पुंछ में आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर घात लगाकर किया हमला

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Deepak Kumar -- December 21st 2023 06:29 PM
Jammu Kashmir: पुंछ में आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर घात लगाकर किया हमला

Jammu Kashmir: पुंछ में आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर घात लगाकर किया हमला

ब्यूरोः जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार को आतंकवादियों ने सेना के एक ट्रक पर घात लगाकर हमला किया। रिपोर्टों के मुताबिक, जिस इलाके में घात लगाकर हमला किया गया। हमले की सूचना मिलने पर अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके पर भेज दिया है। अभी भी फायरिंग होने की सूचना मिल रही है। बता दें एक महीने के भीतर इस क्षेत्र में सेना पर दूसरा हमला है।

पुंछ में सेना के ट्रक पर आतंकियों ने किया हमला


जानकारी के मुताबिक, सेना के ट्रक पर घात लगाकर हमला पुंछ के सुरनकोट इलाके में डेरा की गली (डीकेजी) में हुआ। पिछले महीने, राजौरी के कालाकोट में भारतीय सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुए थी। इस मुठभेड़ में दो कैप्टन सहित सैनिक शहीद हो गए थे। 

पिछले 2 वर्षों में 35 से अधिक सैनिक हुए शहीद

वहीं, इसी साल अप्रैल और मई के बीच राजौरी-पुंछ क्षेत्र में 2 अलग-अलग हमलों के दौरान लगभग 10 सैनिक शहीद हो गए थे। बता दें पिछले 2 वर्षों में आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान 35 से अधिक सैनिक अपनी जान गंवा चुके हैं। 

-

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK