Thu, Dec 18, 2025
Whatsapp

पुराने वीडियो के चलते विवादों में घिरे 'खान सर', कांग्रेस नेता ने की गिरफ्तारी की मांग

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- December 05th 2022 12:14 PM
पुराने वीडियो के चलते विवादों में घिरे 'खान सर', कांग्रेस नेता ने की गिरफ्तारी की मांग

पुराने वीडियो के चलते विवादों में घिरे 'खान सर', कांग्रेस नेता ने की गिरफ्तारी की मांग

छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने वाले 'खान सर' एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। उस वीडियो के आधार पर उनके खिलाफ एफआईआर करने और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है। इस वीडियो को 'इस्लामोफोबिया' से जोड़कर देखा जा रहा है। 

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने खान सर का पुराना वीडियो शेयर किया है। सुप्रिया श्रीनेत ने लेखक अशोक कुमार पांडेय का एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि इस व्यक्ति को गिरफ्तार करना चाहिए। वीडियो में बेहुदा बकवास को सुनकर जो लोग हंस रहे हैं उन्हें सोचना चाहिए कि हम क्या बन रहे हैं।


वीडियो में खान सर हिंदी व्याकरण का द्वंद समास छात्रों को अपनी क्लास में पढ़ा रहे हैं। पढ़ाते समय वो एक उदाहरण देते हैं कि कैसे एक वाक्य ही का अर्थ द्वंद समास में बदल जाता है। 'खान सर' ने कहा, 'द्वंद समास में कुछ शब्द ऐसे होते हैं, जिनके दो अर्थ होते हैं। अगर आप कहें कि सुरेश जहाज उड़ा रहा था तो इसका मतलब होता है सुरेश ने जहाज उड़ाया और अगर आप कहते हैं कि अब्दुल ने जहाज उड़ाया तो इसका मतलब की अब्दुल ने जहाज भड़काया। शब्द एक ही है, लेकिन इसके अर्थ बदल गए।' हालांकि ये वीडियो काफी पुराना है।

इससे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा (Railway Recruitment Board Exam) के खिलाफ छात्रों के विरोध के बाद हिंसा भड़काने के आरोप में बिहार पुलिस ने खान सर के खिलाफ कार्रवाई की थी।  


- PTC NEWS

  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK