Tue, May 26, 2026
Whatsapp

कक्षा 12वीं की किताबों में बदला देश का नाम, 'इंडिया' की जगह होगा 'भारत', NCERT पैनल ने दी मंजूरी

एनसीईआरटी ने कक्षा 12वीं की किताबों में देश का नाम बदला जाएगा, जिसमें अब इंडिया की जगह भारत नाम करने का फैसला लिया गया है। इस फैसले को एनसीईआरटी के विशेष पैनल ने मंजूरी दी है।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Deepak Kumar -- October 25th 2023 03:39 PM
कक्षा 12वीं की किताबों में बदला देश का नाम, 'इंडिया' की जगह होगा 'भारत', NCERT पैनल ने दी मंजूरी

कक्षा 12वीं की किताबों में बदला देश का नाम, 'इंडिया' की जगह होगा 'भारत', NCERT पैनल ने दी मंजूरी

ब्यूरोः इंडिया के नाम को बदलने को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही है। इसको लेकर एनसीईआरटी ने एक फैसला लिया है। दरअसल, एनसीईआरटी ने कक्षा 12वीं की किताबों में देश का नाम बदला जाएगा, जिसमें अब इंडिया की जगह भारत नाम करने का फैसला लिया गया है। इस फैसले को एनसीईआरटी के विशेष पैनल ने मंजूरी दी है।  


NCERT पैनल ने दी किताबों में इंडिया का नाम बदलने की मंजूरी

जानकारी के अनुसार पैनल के सदस्य सीआई इस्साक ने बताया कि एनसीईआरटी की किताबों में देश का नाम बदलने को लेकर कुछ महीने पहले प्रस्ताव रखा गया था, जिसे अब स्वीकार कर लिया है। एनसीईआरटी पैनल ने इसकी मजूरी दे दी है। इसाक ने कहा कि एनसीईआरटी की नई किताबों में देश का नाम अब इंडिया की जगह भारत नाम होगा। 

यहां से नाम बदलने की शुरू हुई चर्चा

बता दें देश के नाम बदलने को चर्चा उस समय शुरू हुई, जब केंद्र ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित जी20 रात्रिभोज के निमंत्रण को “भारत के राष्ट्रपति” के नाम पर भेज दिया था। इसके बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया था।  इसके बाद सितंबर में जी 20 सम्मेलन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगे नेमप्लेट पर ‘भारत’ लिखा हुआ था। 

इतिहास के किताबों में किए गए बदलाव

वहीं, एनसीईआरटी समिति ने इतिहास के किताबों में भी बदलाव किए हैं। पाठ्यपुस्तकों में ‘प्राचीन इतिहास’ के स्थान पर ‘शास्त्रीय इतिहास’ को शामिल करने की भी सिफारिश की है। साथ में पाठ्यपुस्तकों में “हिंदू जीत” को उजागर करने की सिफारिश की है।  

- PTC NEWS

Electrical Saftey authority

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK