Thu, Dec 18, 2025
Whatsapp

पंजाब पुलिस जल्दबाज़ी दिखाती तो अमृतपाल को पहले ही कर लेते गिरफ्तार - भगवंत मान

पंजाब पुलिस द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने की कार्रवाई को लेकर प्रेस वार्ता की।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Rahul Rana -- April 23rd 2023 04:10 PM
पंजाब पुलिस जल्दबाज़ी दिखाती तो अमृतपाल को पहले ही कर लेते गिरफ्तार - भगवंत मान

पंजाब पुलिस जल्दबाज़ी दिखाती तो अमृतपाल को पहले ही कर लेते गिरफ्तार - भगवंत मान

ब्यूरो : पंजाब पुलिस द्वारा अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने की कार्रवाई को लेकर सीएम भगवंत मान ने प्रेस वार्ता की। इसमें उन्होंने ऑपरेशन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने पंजाब पुलिस की भी तारीफ की। अमृतपाल सिंह के मामले को राजनीतिक दलों के बड़े नेता भले ही गहरी साजिश बता रहे हैं। लेकिन पंजाब पुलिस और सरकार अपनी पीठ थपथपाने में लगी है।



भगवंत मान ने कहा कि पहले कुछ लोग अजनाला थाने के सामने एक पालकी लेकर आए थे। जिसमें गुरु ग्रंथ साहिब की तस्वीर ले जाई जा रही थी और उसे ढाल बनाकर थाने में घुस गए थे। उस दिन भी डीजीपी को हिदायत दी गई थी कि चाहे कुछ भी हो जाए गुरु ग्रंथ साहिब जी की मर्यादा और सम्मान पर आंच नहीं आनी चाहिए। हमने न तो वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और न ही कोई कंकड़ फेंका। हालांकि कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं।

18 मार्च से अमृतपाल की तलाश: मान 

मान ने कहा कि हम 18 मार्च से अमृतपाल की तलाश कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने बड़े संयम से काम लिया और कार्रवाई की। अमृतपाल 35 दिन से फरार था। इस बीच पंजाब में अमन-चैन कायम रहा। हम एजेंडा पॉलिटिक्स नहीं करते हैं। हम पंजाब के भाईचारे को कोई नुकसान नहीं होने देंगे। इस बीच मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के लोगों ने काले दिन देखे हैं, अब ऐसी स्थिति नहीं होगी। अब पंजाब देश का नेतृत्व करेगा।

रात भर सो नहीं पाया : भगवंत मान

इसके अलावा भगवंत मान ने कहा कि प्रदेश की साढ़े तीन करोड़ जनता की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है । मान ने कहा कि वह पूरी रात सो नहीं सका क्योंकि उसे पुलिस कार्रवाई की जानकारी मिलती रही। उन्होंने कहा, मैं पूरी रात सोया नहीं। मैं हर 15 मिनट, आधे घंटे में पूछता रहा। मैं खून खराबा नहीं चाहता था।

हम बेगुनाहों को परेशान नहीं करेंगे : भगवंत मान

सीएम भगवंत ने कहा कि देश की शांति या कानून को भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। हम किसी बेगुनाह को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। हम एजेंडा पॉलिटिक्स नहीं करते हैं। 35 दिनों में शांति बनाए रखने वाले सभी पंजाबियों को धन्यवाद। इससे पहले भी पंजाब के भाईचारे और शांति को बिगाड़ने की कोशिशें की गईं, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। देश को आजाद कराने में 90 फीसदी कुर्बानियां पंजाब की हैं। देश की आजादी को बनाए रखने में भी हमारे फौजी सीमा पर मजबूती से डटे हैं। 

"मैं पंजाब के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखना आम आदमी पार्टी सरकार की जिम्मेदारी है और हम इस कर्तव्य को निभाते रहेंगे।"


- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK