Sun, Oct 11, 2026
Whatsapp

शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन: EVM से लेकर पर्ची-खर्ची तक के मुद्दों पर जारी है हंगामा !

शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष विभिन्न मुद्दों पर आमने-सामने दिखाई दिए. विपक्ष ने जहां EVM का मुद्दा उठाया तो सत्ता पक्ष ने बिना पर्ची-खर्ची के नौकरियों का बखान किया

Reported by:  Abhishek Takshak  Edited by:  Baishali -- November 14th 2024 06:10 PM
शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन:  EVM से लेकर पर्ची-खर्ची तक के मुद्दों पर जारी है हंगामा !

शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन: EVM से लेकर पर्ची-खर्ची तक के मुद्दों पर जारी है हंगामा !

ब्यूरो: हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही जारी है. लगभग पौने 6 बजे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपना संबोधन शुरू किया. राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के अभिभाषण पर आज चर्चा हो रही है. आइए देखते हैं अभी तक की अपडेट क्या क्या है. 

 


कांग्रेस विधायक रघुबीर कादियान ने अभिभाषण पर चर्चा करते हुए कहा कि सरकार ने भाषण बहुत जल्दी जल्दी में बनाया जिसमें सरकार के बखान के अलावा कमियों को भी उजागर किया जाना चाहिए था लेकिन नहीं किया गया है. इसमें अभी तक सूबे में कितना कर्ज है ये नहीं बताया गया है. साथ ही ये भी बताना चाहिए था कि इस कर्जे को कैसे कम किया जाएगा. 

 

रघुबीर कादियान के बयान को सत्ता पक्ष के विधायकों ने विरोध किया, जिसपर स्पीकर ने सभी को शांत कराया. 

 

सफीदों से बीजेपी विधायक रामकुमार गौतम ने कहा कि मैंने बीजेपी में शामिल होते वक्त ही घोषणा की थी कि बीजेपी 50 सीटें लेकर आएगी. साथ ही ये भी कहा था कि सीएम नायब सैनी ही होंगे. उन्होंने कहा कि चुनाव में हुड्डा और बीजेपी का आमने-सामने का मुकाबला रहा. 

 

पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकार नई नई है और सत्र भी पहला है. गवर्नर का पहला अभिभाषण था, इसलिए मैं अभी कुछ बोलना नहीं चाहता. हुड्डा ने कहा कि अभिभाषण में सरकार के 10 साल के कार्यकाल की चर्चा होनी चाहिए थी. हुड्डा ने कहा कि सदन में भविष्य के कामों पर चर्चा होनी चाहिए. हुड्डा ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार में नौकरी के नाम पर बड़े स्तर के घोटाले हुए हैं, पेपर लीक के भी 19 केस सामने आ चुके हैं. 

 

बीजेपी विधायक विनोद भयाना ने सदन में बिना पर्ची बिना खर्ची का मुद्दा उठाया. साथ ही EVM पर भी विधायक भयाना ने तंज कसते हुए कहा कि जहां इनकी सरकार आ जाती है वहां EVM ठीक रहता है. हिमाचल में EVM ठीक रहा लेकिन हरियाणा में हार गए तो EVM में गड़बड़ी के आरोप लगा रहे हैं. 

- With inputs from our correspondent

Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK