Tue, Dec 9, 2025
Whatsapp

Telangana News: सिकंदराबाद-सिरपुर-कागजनगर ट्रेन में ब्रेक बाइंडिंग के कारण निकलने लगा धुआं

रविवार सुबह सिकंदराबाद-सिरपुर-कागजनगर ट्रेन में धुआं निकलने लगा। पता चला कि ये धुआं ब्रेक बाइंडिंग की वजह से निकल रहा था।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Deepak Kumar -- December 10th 2023 01:49 PM -- Updated: December 10th 2023 01:50 PM
Telangana News: सिकंदराबाद-सिरपुर-कागजनगर ट्रेन में ब्रेक बाइंडिंग के कारण निकलने लगा धुआं

Telangana News: सिकंदराबाद-सिरपुर-कागजनगर ट्रेन में ब्रेक बाइंडिंग के कारण निकलने लगा धुआं

ब्यूरोः आज यानी रविवार सुबह एक बड़ा ट्रेन हादसा होने से बच गया। गंतव्य की ओर जा रही सिकंदराबाद-सिरपुर-कागजनगर ट्रेन में धुआं निकलने लगा। पता चला कि ये धुआं ब्रेक बाइंडिंग की वजह से निकल रहा था। जैसे ही रेल कर्मचारियों की इसके बारे में पता चला, तो उन्होंने तुरंत ब्रेक को छोड़ दिया और ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया। जानकारी के अनुसार आग लगने से किसी के हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं है।

सिकंदराबाद-सिरपुर-कागजनगर ट्रेन से निकला धुंआ


सीपीआरओ राकेश ने कहा कि यह घटना आज सुबह लगभग 9:15 बजे सिकंदराबाद-सिरपुर-कागजनगर ट्रेन पर हुई। उन्होंने कहा कि ब्रेक बाइंडिंग की वजह से ट्रेन से धुआं निकलने लगा। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने कहा कि गाड़ी की जांच की गई तो पता चला कहीं कोई आग नहीं लगी है। यह  ब्रेक बाइंडिंग की वजह से धुआं निकला है। 

बीबीनगर में 15 मिनट के लिए रोकी ट्रेन

सीपीआरओ ने कहा कि इस घटना के दौरान ट्रेन को बीबीनगर में 15 मिनट के लिए रोका गया था। समस्या का हल करने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया है।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK