Wed, May 8, 2024
Whatsapp

भारत जोड़ो यात्रा का आज हरियाणा में अंतिम दिन, केंद्र की चिट्ठी पर राहुल गांधी का करारा जवाब

bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज हरियाणा के खेरली लाला से शुरू हुई। यात्रा के दौरान राहुल गांधी फरीदाबाद में अचानक चाय की दुकान पर रुके। हरियाणा में इस यात्रा का आज अंतिम दिन है। यात्रा आज फरीदाबाद में विश्राम करेगी। इसके बाद कल सुबह दिल्ली के लिए रवाना होगी।

Written by  Vinod Kumar -- December 23rd 2022 11:57 AM
भारत जोड़ो यात्रा का आज हरियाणा में अंतिम दिन, केंद्र की चिट्ठी पर राहुल गांधी का करारा जवाब

भारत जोड़ो यात्रा का आज हरियाणा में अंतिम दिन, केंद्र की चिट्ठी पर राहुल गांधी का करारा जवाब

bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज हरियाणा के खेरली लाला से शुरू हुई। 10 बजे पाखल गांव में विश्राम के बाद यात्रा दोपहर तीन बजे पाली चौक से शुरू होकर शाम 6 बजे गोपाल गार्डन बड़खल मोड पहुंचेगी। राहुल गांधी यहां नुक्कड़ सभा की जाएगी।  

यात्रा के दौरान राहुल गांधी फरीदाबाद में अचानक चाय की दुकान पर रुके। चाय पीने के साथ राहुल गांधी ने चाय पी और सैंडविच भी खाया। दुकान पर राहुल गांधी लगभग 20 मिनट तक रुके रहे। इस दौरान राहुल गांधी दुकान के बाहर खड़े लोगों से चर्चा करते हुए नजर आए। राहुल गांधी ने इस दौरान लोगों से उनका हालचाल जाना और उन्हें पेश आ रही परेशानियों के बारे में पूछा। 


वहीं, राहुल गांधी ने नूंह जिले के घासेड़ा में केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा रोकने की कोशिश की जा रही है, लेकिन ये यात्रा नहीं रुकेगी। मुझे चिट्‌ठी लिखी है कि मास्क लगाओ कोरोना फैल रहा है। ये सब यात्रा रोकने के हथकंडे हैं। हम यात्रा नहीं रोकेंगे और कश्मीर तक जाएंगे।

बता दें कि हरियाणा में इस यात्रा का आज अंतिम दिन है। यात्रा आज फरीदाबाद में विश्राम करेगी। इसके बाद कल सुबह दिल्ली के लिए रवाना होगी। भारत जोड़ो यात्रा शनिवार सुबह 6 बजे बदरपुर सीमा से दिल्ली में एंट्री करेगी। यात्रा मथुरा रोड से होते हुए आश्रम की ओर बढ़ेगी। इसके बाद जाकिर हुसैन मार्ग, इंडिया गेट, तिलक मार्ग, आईटीओ से होकर लाल किले तक जाएगी। यात्रा कल राजघाट तक जाएगी।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...