Fri, Oct 23, 2026
Whatsapp

हरियाणा में अगले दो दिन हो सकती हैं आपको मुश्किलें, ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी बंद, जानिए क्यों !

चंडीगढ़ स्थित राज्य डेटा सेंटर के मेंटेनेंस की वजह से 25 और 26 जनवरी को ई-टिकटिंग की वेबसाइट नहीं चलेगी, इसीलिए सभी कंडक्टरों को अपनी मशीनों में ड्यूटी इसी हिसाब से लगवाने के आदेश दिए गए हैं

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Baishali -- January 23rd 2025 01:51 PM
हरियाणा में अगले दो दिन हो सकती हैं आपको मुश्किलें, ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी बंद, जानिए क्यों !

हरियाणा में अगले दो दिन हो सकती हैं आपको मुश्किलें, ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी बंद, जानिए क्यों !

ब्यूरो: हरियाणा में 2 दिन सरकारी ऑनलाइन सेवाएं बंद रहेगी । ऐसे में आपको रोडवेज बसों में ई टिकट भी नहीं मिलेंगे । वहीं कंडक्टरों को भी मैन्युअल टिकट काटने के निर्देश मिले हैं । इतना ही नहीं ई-दिशा केंद्रों में भी कामकाज 2 दिन ठप्प रहेगा । सरल पोर्टल से लेकर रजिस्ट्री पोर्टल तक भी बंद रहेंगे । डाटा मेंटेनेंस की वजह से सरकार ने यह फैसला लिया है।


रोडवेज प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि हेड ऑफिस के आदेशों के मुताबिक 24 से 27 से जनवरी तक किसी भी कर्मचारी के ड्यूटी में बदलाव नहीं होगा, क्योंकि सर्वर डाउन रहेगा। जो ई-टिकटिंग मशीन 24 जनवरी को मिलेगी उसे 27 जनवरी तक काम करना पड़ेगा, लेकिन हर ट्रिप एंड करने के बाद ट्रिप एंड की स्लिप को संभाल कर रखना भी जरूरी होगा। उसके बाद हर दिन कैश जमा करवाना होगा.


चंडीगढ़ स्थित राज्य डेटा सेंटर के मेंटेनेंस की वजह से 25 और 26 जनवरी को ई-टिकटिंग की वेबसाइट नहीं चलेगी, इसीलिए सभी कंडक्टरों को अपनी मशीनों में ड्यूटी इसी हिसाब से लगवाने के आदेश दिए गए हैं, जिससे मशीन 27 जनवरी तक चलाई जा सके।


रोडवेज प्रशासन के आदेश के मुताबिक 24 जनवरी की शाम के बाद 25 और 26 जनवरी को कोई भी कंडक्टर खुद किसी भी हालत में अपनी ड्यूटी खत्म नहीं करेगा. अगर इस दौरान कोई भी कंडक्टर ड्यूटी एंड करता है तो वह अपनी रिपोर्ट का खुद जिम्मेदार होगा. इस अवधि में न ही किसी बस पर कंडक्टर, ड्राइवर बदले जाएंगे. कंडक्टरों को मैन्युअल टिकट भी साथ रखने के निर्देश दिए गए हैं।

- With inputs from agencies

Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK