Sat, Sep 19, 2026
Whatsapp

पुलिस कर्मी को हनी ट्रैप के जाल में फंसा 2 लाख ठगे, महिला रंगे हाथों गिरफ्तार

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- July 27th 2020 08:59 AM
पुलिस कर्मी को हनी ट्रैप के जाल में फंसा 2 लाख ठगे, महिला रंगे हाथों गिरफ्तार

पुलिस कर्मी को हनी ट्रैप के जाल में फंसा 2 लाख ठगे, महिला रंगे हाथों गिरफ्तार

फतेहाबाद। (साहिल रुखाया) फतेहाबाद शहर में पिछले 10 दिनों में हनी ट्रैप का दूसरा मामला सामने आ गया है। इस बार एक महिला ने पुलिस कर्मचारी को अपने प्यार में फंसाया और तीन लाख रुपये ऐंठ लिए। जब हेड कांस्टेबल ने रुपये देने से मना किया तो दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज करवाने की धमकी दे डाली। फिर क्या था पुलिस को शिकायत मिली और महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला से एक लाख रुपये, दो खाली चेक बरामद कर लिए हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल इस समय चालक का काम कर रहा है। करीब दो साल पहले डांगरा निवासी महिला पिंकी कोर्ट में किसी व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने आई थी। कोर्ट में ही पुलिस लाइन में तैनात हैड कांस्टेबल से मुलाकात हो गई। उसके बाद क्या था महिला ने प्यार का ऐसा जादू चलाया कि दोनों ने शारीरिक संबंध बना लिए। Honey Trap Case | Woman arrested red handed | Haryana Police पिछले दो सालों से ये लोग आपस में मिलते रहे। महिला ने हेड कांस्टेबल से 2 लाख रुपये लेने के साथ ही दो खाली चेक भी लिए थे ताकि जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल किया जा सके। पिछले दिनों गर्मी अधिक होने के कारण महिला ने दबाव बनाया कि उसका फ्रीज खराब हो गया है कि इसलिए नया लेकर दे। महिला को फ्रीज भी दे दिया। पिछले दिनों महिला ने हेड कांस्टेबल से और रुपये मांग लिए। जिससे मामला बिगड़ गया। Honey Trap Case | Woman arrested red handed | Haryana Police 25 जुलाई को कांस्टेबल ने महिला को 50 हजार रुपये दे दिए। लेकिन महिला ने कहा कि और रुपये नहीं दिए तो उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवा दिया जाएगा। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। रविवार सुबह हेड कांस्टेबल 50 हजार रुपये लेकन एमएम कॉलेज के पास पहुंच गया। उसने पहले ही उसे बुला लिया था। जैसे ही रुपये दिए तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने महिला के घर से एक लाख रुपये व दो खाली चेक बरामद कर लिये है। शहर थाना प्रभारी यादविंद्र सिंह ने बताया कि महिला ने पुलिस कर्मचारी को दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज करवाने की धमकी दी और रुपये ऐंठे लिए थे। पुलिस ने एक लाख रुपये और दो खाली चेक बरामद किए हैं। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है। ---PTC NEWS---
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK