जेजेपी ने की विधानसभा में दुष्यंत चौटाला के लिए दफ्तर के लिए की मांग
जेजेपी ने की विधानसभा में दुष्यंत चौटाला के लिए दफ्तर के लिए की मांग[/caption]
विधानसभा सचिवालय ने जननायक पार्टी को स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि हरियाणा विधानसभा के पास जगह की काफी कमी है क्योंकि विधानसभा के 60 फीसदी हिस्से में पंजाब विधानसभा चलती है और शेष बचे 40 फीसदी हिस्से में हरियाणा विधानसभा का संचालन होता है। कमरों की कमी के कारण ही अभी तक हरियाणा विधानसभा पेपरलेस नहीं हो सकी है, क्योंकि इसके लिए सम्पूर्ण रूप से तकनीकी सिस्टम्स की आवश्यकता है।
विधानसभा सचिवालय ने अपनी बात रखते हुए कहा कि मुख्यमंत्री, स्पीकर, डिप्टी स्पीकर और संसदीय कार्य मंत्री के लिए ही ऑफिस का प्रावधान है, इसलिए डिप्टी सीएम के लिए अलग से ऑफिस का इंतजाम करने में विधानसभा असमर्थ है। दूसरी तरफ हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता के लिए दफ्तर का प्रावधान किया गया है। पिछली सरकार में अभय सिंह चौटाला जब विपक्ष के नेता थे, तब उनके लिए ऑफिस कि व्यवस्था की गई थी, इस बार पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा विपक्ष के नेता बने हैं तो यह दफ्तर अब हुड्डा के काम आएगा। विपक्ष के नेता को भी पूरा स्टाफ, चपरासी और सहयोगी मिलते हैं। उनके लिए अलग से स्टाफ सहित कोठी व गाड़ी का भी प्रावधान है।
यह भी पड़ें : कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने लगाए अमित शाह के बेटे जय शाह पर आर्थिक अपराध के आरोप
---PTCNews---