Wed, May 8, 2024
Whatsapp

लद्दाख ने जीती राष्ट्रीय महिला आइस हाॅकी चैपियनशिप, चंडीगढ़ बनी उप विजेता

Written by  Vinod Kumar -- January 21st 2022 01:24 PM -- Updated: January 21st 2022 07:37 PM
लद्दाख ने जीती राष्ट्रीय महिला आइस हाॅकी चैपियनशिप, चंडीगढ़ बनी उप विजेता

लद्दाख ने जीती राष्ट्रीय महिला आइस हाॅकी चैपियनशिप, चंडीगढ़ बनी उप विजेता

women ice hockey championship लाहौल और स्पीति के काजा में संपन्न हुई चार दिवसीय 9वीं राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी चैम्पियनशिप में लद्दाख की टीम ने खिताब जीता। इस समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि आईस हॅाकी एसोसिएशन आफ इंडिया के महासचिव हरजिंद्र सिंह जींदी ने शिरकत की। वहीं कार्यक्रम को विशेष तौर पर वीडियो के माध्यम केंद्रीय सूचना प्रसारण एंव खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने अपने वीडियो मैसेज के माध्यम से कहा कि मैं आइस हॅाकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया और लाहुल स्पिति को बहुत बधाई देना चाहता हूं, जिन्होंने राष्ट्रीय महिला आइस हॅाकी चैपियनशिप 2022 का सफल आयोजन किया। राष्ट्रीय महिला आइस हाॅकी चैपियनशिप 2022 के समापन समारोह में विजेता केंद्रीय शासित प्रदेश लद्दाख की टीम रही। इस टीम को स्वर्ण पदक देकर एडीएम मोहन दत शर्मा ने सम्मानित किया। वहीं उप विजेता टीम चंडीगढ़ की रही। जिसे सिल्वर मेडल मिला। आईटीबीपी 17 वीं बटालियन के कमाडेंट देवेंद्र कुमार ने उप विजेता टीम को रजत मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही आईस हाॅकी एसोसिएशन आफ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष अभय डोगरा और महासचिव रजत मल्होत्रा ने दिल्ली की टीम को तीसरा स्थान हासिल करने पर कांस्य पदक देकर सम्मानित किया। वहीं चैपियनशिप में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को आईस हाॅकी एसोसिएशन आफ इंडिया की तरह से सर्टिफिकेट भी वितरित किए गए। वहीं, करमा यीशे खांडो के नाम से शुरू हुए बेस्ट प्लेयर अवार्ड इस बार  बाग्मो को दिया गया।


Top News view more...

Latest News view more...