Tue, Dec 23, 2025
Whatsapp

लोकसभा चुनाव 2019 : चौथे चरण की वोटिंग जारी, 10 बजे तक 10 फीसदी से ज्यादा मतदान

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- April 29th 2019 10:25 AM -- Updated: April 29th 2019 10:26 AM
लोकसभा चुनाव 2019 : चौथे चरण की वोटिंग जारी, 10 बजे तक 10 फीसदी से ज्यादा मतदान

लोकसभा चुनाव 2019 : चौथे चरण की वोटिंग जारी, 10 बजे तक 10 फीसदी से ज्यादा मतदान

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान जारी है। सुबह से ही मतदाता पोलिंग बूथों पर मतदान के लिए पहुंच रहे हैं। इस चरण में कुल 9 राज्यों की 71 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। सुबह दस बजे तक 10 फीसदी से ज्यादा का मतदान हो चुका है। 71 सीटों में बिहार में 5, मध्यप्रदेश में 6, महाराष्ट्र में 17, ओडिशा में 6, राजस्थान की 13, उत्तर प्रदेश में 13, पश्चिम बंगाल में 7, झारखंड की 2 और जम्मू कश्मीर में चुनाव है। इसके साथ ही राज्य विधानसभा की 41 सीटों पर भी वोट डाले जा रहे हैं। यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर इस चरण में करीब 12 करोड़ 79 लाख मतदाता 945 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। चौथे चरण में 7 करोड़ 49 लाख पुरूष मतदाता हैं जबकि 6 करोड़ से अधिक महिला मतदाता इस चरण में वोट डालेंगे। [caption id="attachment_288723" align="aligncenter" width="696"]Lok-Sabha-Election इस चरण में कुल 9 राज्यों की 71 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है।[/caption] इस चरण में कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। बिहार में आरएलएसपी के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की प्रतिष्ठा दांव पर है। वहीं बेगूसराय सीट में गिरिराज सिंह का मुकाबला कन्हैया कुमार से होगा। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ पिता की छिंदवाड़ा सीट से मैदान में है। उनके ऊपर भी सबकी नजरें टीकी होंगी। वहीं पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट में बीजेपी केबाबुल सुप्रियो का तृणमूल कांग्रेस की मुनमुन सेन से मुकाबला है। उधर यूपी में साक्षी महाराज, कन्नौज से सपा नेता डिंपल यादव की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। यह भी पढ़ें : बोलने की स्वतंत्रता का अधिकार भारत माता के टुकड़े करने की अनुमति नहीं देता: शाह


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK