Sat, Sep 5, 2026
Whatsapp

पाकिस्तान में महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा से तोड़फोड़

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- August 11th 2019 03:59 PM -- Updated: August 11th 2019 04:00 PM
पाकिस्तान में महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा से तोड़फोड़

पाकिस्तान में महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा से तोड़फोड़

नई दिल्ली। पाकिस्तान में महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा के अपमान का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक लाहौर शहर में स्थित महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा को दो लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। दोनों जम्मू कश्मीर से विशेष दर्जा वापस लिये जाने को लेकर क्रोधित थे। माना जा रहा है कि इसी के चलते उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। यह भी पढ़ेंबकरीद के पहले दिन कुर्बानी नहीं देंगे तीन दर्जन मुस्लिम परिवार हालांकि दोनों को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आपको बता दें कि महाराजा रणजीत सिंह की नौ फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण लाहौर किले में जून 2019 में उनकी 180वीं पुण्यतिथि पर किया गया था। —PTC NEWS—
पंजाब-हरियाणा व देश दुनिया की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा यू ट्यूब चैनल
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK