Wed, Dec 10, 2025
Whatsapp

हरियाणा की छोरी का कमाल, फतह की साउथ अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- February 03rd 2019 03:31 PM -- Updated: February 04th 2019 10:10 AM
हरियाणा की छोरी का कमाल, फतह की साउथ अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी

हरियाणा की छोरी का कमाल, फतह की साउथ अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी

फतेहाबाद। (सतीश अरोड़ा) हरियाणा के फतेहाबाद की एक छोरी ने साउथ अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो को फतह कर उसपर तिरंगा फहराया है। मनीषा ने 26 जनवरी को इस चोटी को फतह करने में सफलता हासिल की है। मनीषा के मुताबिक उसे किलीमंजारों तक पहुंचने में कई परेशानियां आई मगर उसने हार नहीं मानी और चोटी पर पहुंचकर अपने देश-प्रदेश का नाम रोशन किया। [caption id="attachment_250462" align="aligncenter" width="700"]Kilimanjaro मनीषा ने 26 जनवरी को इस चोटी को फतह करने में सफलता हासिल की है।[/caption]

मनीषा का अगला लक्ष्य अब माउंट एवरेस्ट को फतह करना है। इसके लिए मनीषा ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है।  मनीषा ने बताया कि एक टीवी सीरियल से प्रेरणा लेकर उसने माउंट एवरेस्ट पर विजय पाने का सपना संजोया है। यह भी पढ़ेंखुदकुशी मामले में सास और पति गिरफ्तार, दहेज मांगने व मारपीट का आरोप

मनीषा की इस उपलब्धि पर पूरे गांव एवं अन्य समाजसेवी संस्थाओं ने उनका स्वागत कर उत्साह वर्धन किया है।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK