Thu, Sep 24, 2026
Whatsapp

अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमले के विरोध में प्रदर्शन, पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में क्यों बढ़ रहा सांप्रदायिक तनाव ?

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Dharam Prakash -- July 25th 2022 12:30 PM -- Updated: July 25th 2022 12:37 PM
अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमले के विरोध में प्रदर्शन, पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में क्यों बढ़ रहा सांप्रदायिक तनाव ?

अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमले के विरोध में प्रदर्शन, पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में क्यों बढ़ रहा सांप्रदायिक तनाव ?

भारत के पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में धार्मिक उन्माद के बाद लगातार प्रदर्शनों का दौर बढ़ता जा रहा है। हिंदू संगठनों ने यहां शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया है और एक रैली निकालते हुए हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दरअसल बीते दिनों बांग्लादेश के नरैल सहपारा में हिंदु अल्पसंख्यकों पर हमले के मामले सामने आए थे। इन हमलों के दौरान घरों में आग तक लगा दी गई और उसके बाद इलाके में धार्मिक असंतुलन बढ़ गया। हमले के बाद हमलावरों ने तर्क दिया कि एक युवक ने सोशल मीडिया के जरिए उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली एक फेसबुक पोस्ट शेयर की थी जिसके बाद मामला बिगड़ गया।
बांग्लादेश मानवाधिकार आयोग ने भी इन हमलों को लेकर बांग्लादेश के गृह मंत्रालय को जांच करने और उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं ये भी कहा है कि एक धर्म निरपेक्ष राष्ट्र में हिंसा की इस तरह की घटनाओं को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
[caption id="attachment_673033" align="alignnone" width="700"]protest in narail बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन (फाइल फोटो)[/caption] स्थानीय न्यूज एजेंसी 'हिंदू संगबाद' के मुताबिक बांग्लादेश के नारेल में हुए हमलों के विरोध में पूरे बांग्लादेश में हिंदू संगठनों ने रैली निकाली है। इस दौरान जगह जगह प्रदर्शन भी किए गए हैं और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। वहीं बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमां खान ने भी इन हमलों को लेकर प्रतिक्रिया दी है। बांग्लादेशी मीडिया के मुताबिक गृहमंत्री ने देश की सौहार्द्रता को बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा है कि बांग्लादेश में किसी भी तरह का सांप्रदायिक विवाद बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
[caption id="attachment_673032" align="alignnone" width="700"]bangladesh narail protest बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन (फाइल फोटो)[/caption]
नारेल में हुए कट्टरपंथी हमलों के बाद इलाके से सटे करीब 22 जिलों में भारी सुरक्षाबलों की भी तैनाती की गई थी और इस दौरान हुए दंगों में बांग्लादेशी मीडिया के मुताबिक 4 लोग मारे भी गए थे। इसके अलावा हिंदू अल्पसंख्यकों पर और भी कई तरह की प्रताड़ना और हमलों के आरोप यहां लगाए गए हैं। इसी के विरोध में देशभर में हिंदू संगठनों ने ये विरोध मार्च निकाला है।
[caption id="attachment_673031" align="alignnone" width="745"]rally nationwide bangladesh फाइल फोटो[/caption]
वहीं इस सांप्रदायिक उन्माद के बाद बांग्लादेश के नरैल सहपारा से हिंदुओं का पलायन भी होने लगा है। बांग्लादेशी मीडिया के मुताबिक कई लोग घरों को छोड़ने पर मजबूर है और नरैल सहपारा के ज्यादातर घरों में ताले लटके हैं। कुछ गिनों चुने घरों में लोग बचे हैं औऱ वो भी काफी डरे हुए हैं। हालांकि बांग्लादेश सरकार का दावा है कि जल्द ही हालात काबू में होंगे और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही उन्माद फैलाने वाले उपद्रवियों के खिलाफ भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया जा रहा है।
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK