Sat, Jun 21, 2025
Whatsapp

जानिए कौन हैं दूसरी बार गोवा के सीएम बनें प्रमोद सावंत, दूसरी बने मुख्यमंत्री

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- March 28th 2022 12:48 PM -- Updated: March 28th 2022 04:54 PM
जानिए कौन हैं दूसरी बार गोवा के सीएम बनें प्रमोद सावंत, दूसरी बने मुख्यमंत्री

जानिए कौन हैं दूसरी बार गोवा के सीएम बनें प्रमोद सावंत, दूसरी बने मुख्यमंत्री

सोमवार को गोवा के मुख्यमंत्री के तौर पर दूसरी बार प्रमोद सावंत ने शपथ ली। उन्हें राजधानी पणजी के श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित एक समरोह के दौरान राज्यपाल पी.एस. श्रीधरण पिल्लई ने प्रमोद सावंत को सीएम पद की शपथ दिलाई। पेशे से एक आयुर्वेद चिकित्सक प्रमोद सावंत उत्तरी गोवा के सांखालिम से विधायक हैं। वो तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। प्रमोद सावंत पूर्व विधानसभा स्पीकर भी रह चुके हैं। 2017 में विधानसभा अध्यक्ष चुने गए थे। मार्च 2019 में मनोहर परीकर की मौत के बाद पहली बार मुख्यमंत्री बने।  

प्रमोद सावंत जाति (Pramod Sawant Cast) से मराठा हैं। सावंत की शादी सुलक्षणा सावंत (Sulakshana) से हुई है, जो बिचोलिम के श्री शांतादुर्गा हायर सेकेंडरी स्कूल में केमिस्ट्री की शिक्षिका हैं। वह भारतीय जनता पार्टी की नेता भी हैं और वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा की गोवा इकाई की अध्यक्ष हैं। सावंत का जन्म 24 अप्रैल 1973 को पांडुरंग और पद्मिनी सावंत के घर हुआ था। उन्होंने कोल्हापुर में गंगा एजुकेशन सोसाइटी के आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज से आयुर्वेद, मेडिसिन और सर्जरी में स्नातक की डिग्री प्राप्त की और पुणे में तिलक महाराष्ट्र विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ सोशल वर्क की स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है। Pramod Sawant, goa Chief Minister, goa CM, Vishwajeet Rane, Mauvin Godinho इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ प्रमोद सावंत के साथ ही, पूर्व सीएम प्रताप सिंह राणे के बेटे विश्वजीत राणे को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। वो वालपोई सीट से विधायक चुने गए हैं। वह चौथी बार विधायक बने हैं। इसके अलावा, रवि नाईक, नीलेश कब्रल, विश्वजीत राणे, माविन गुदिन्हो, सुभाष शिरोडकर को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई वरिष्ठ BJP नेता शामिल हुए हैं। Pramod Sawant इससे पहले, पीएम नरेंद्र मोदी आज 10 बजे गोवा एयरपोर्ट पर पहुंचे। जहां उनका स्वागत राज्यसभा सांसद विनय तेंदुलकर और प्रदेश के अध्यक्ष सदानंद सेठ ने किया। इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेन्द्र अर्लेकर और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस भी शामिल हुए। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में, बीजेपी गोवा (Goa BJP) में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी। 40 सदस्यीय राज्य विधानसभा में इस बार बीजेपी (BJP) ने 20 सीटें जीतीं। प्रमोद सावंत के नेतृत्व में बीजेपी यहां दोबारा सत्ता में आई है।

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK