Advertisment

उत्तराखंड की 'दादी' ने अपनी लाखों की संपत्ति की राहुल गांधी के नाम, बोलीं: देश को उनकी जरूरत

author-image
Vinod Kumar
New Update
उत्तराखंड की 'दादी' ने अपनी लाखों की संपत्ति की राहुल गांधी के नाम, बोलीं: देश को उनकी जरूरत
Advertisment
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की नेहरू कॉलोनी डालनवाला की रहने वाली 78 वर्षीय वृद्ध महिला पुष्पा मुंजियाल ने अपनी सारी संपत्ति राहुल गांधी के नाम कर दी है। अपनी सारी सम्पत्ति का मालिकाना हक कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष, सांसद राहुल गांधी के नाम करते हुए देहरादून कोर्ट में बसीयतनामा पेश किया है। ये जानकारी महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने दी। इसमें 50 लाख की संपत्ति के साथ-साथ 10 तोला सोना भी शामिल है। बता दें कि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की बुरी तरह हार हुई है। इसके बाद पार्टी आपसी तनातनी का सामना कर रही है। इस बीच महिला ने राहुल गांधी और उनके विचारों को देश के लिए जरूरी बताया है। महिला का कहना है कि वह राहुल गांधी के विचारों से काफी प्रभावित हैं इसलिए वो अपनी सम्पति को राहुल गांधी के नाम कर रही हैं। Pushpa Munjiyal, Uttarakhand, Rahul Gandhi पुष्पा मुंजियाल ने कहा कि गांधी परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढ़कर अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है। उन्होंने कहा कि इस देश की एकता और अखंडता के लिए गांधी परिवार ने अपने प्राणों की आहुति दी है। पुष्पा ने न्यायालय में अपनी संपत्ति का पूर्ण विवरण देते हुए राहुल गांधी के नाम वसीयतनामा प्रस्तुत कर न्यायालय से अनुरोध किया है कि मेरे बाद मेरी पूरी संपत्ति का मालिकाना हक राहुल गांधी को सौंपा जाए।  Pushpa Munjiyal, Uttarakhand, Rahul Gandhi इस बात की जानकारी देते हुए कांग्रेस पार्टी के महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी के नाम अपनी संपत्ति कर वसीयतनामा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को उनके यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर सौंपा गया है। जानकारी दी गई कि पुष्पा मुंजियाल के पास संपत्ति में 50 लाख की एफडी और 10 तोला सोना भी शामिल है। Pushpa Munjiyal, Uttarakhand, Rahul Gandhi-
rahul-gandhi uttarakhand pushpa-munjiyal
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment