सर्बजीत की बहन दलबीर कौर बीजेपी के टिकट पर सिरसा से लड़ सकती हैं चुनाव
दलबीर कौर ने अपने भाई सर्बजीत सिंह के लिए पाकिस्तान जाकर लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी है[/caption]
इस बारे में पीटीसी न्यूज की संवाददाता वैशाली ने दलबीर कौर से फोन पर बातचीत की। जिसमें उन्होंने माना कि अगर भाजपा उन्हें कोई अच्छा अवसर देती है तो वो जरूर उस पर विचार करेंगी।
[playlist ids="274973"]
हालांकि दलबीर कौर पंजाब के तरनतारन जिले के गांव भीखीविंड की रहने वाली हैं, लेकिन सिरसा में उनका आना जाना लगा रहता है। सिरसा में सिख आबादी भी काफी है। ऐसे में इस लोकसभा सीट से बीजेपी दलबीर कौर को चुनावी मैदान में उतार सकती है। आपको बता दें कि दलबीर वर्ष 2016 में भाजपा में शामिल हुई थीं और तभी से भाजपा और संघ के नेताओं के संपर्क में है।
यह भी पढ़ें : बीजेपी ने बेंगलुरु दक्षिण सीट से इस युवा पर खेला दांव, टिकट मिलने पर ऐसा था रिएक्शन