Mon, Apr 29, 2024
Whatsapp

सात फीट लंबे और एक क्विंटल वजनी मगरमच्छ को पानी में पकड़ लेते हैं सरदार परगट सिंह

Written by  Vinod Kumar -- May 13th 2022 02:47 PM -- Updated: May 14th 2022 12:39 PM
सात फीट लंबे और एक क्विंटल वजनी मगरमच्छ को पानी में पकड़ लेते हैं सरदार परगट सिंह

सात फीट लंबे और एक क्विंटल वजनी मगरमच्छ को पानी में पकड़ लेते हैं सरदार परगट सिंह

कुरुक्षेत्र/अशोक यादव: क्‍या आप यकीन करेंगे कि किसी इंसान को मगरमच्‍छ से डर नहीं लगता। इतना ही नहीं, वो मगरमच्‍छ को अपने कंधे पर उठाकर पानी से बाहर भी ले आता है, लेकिन सरदार परगट सिंह ये काम बड़ी आसानी से कर लेते हैं। लोगों की जान बचाने के लिए वो नहर से मगरमच्‍छ को बाहर निकाल लाते हैं। फि‍र उसे मगरमच्छ प्रजनन केंद्र में छोड़ आते हैं। मगरमच्‍छ को पकड़ने के लिए परगट सिंह बस एक एक रस्‍सी अपने साथ लेकर जाते हैं। सबसे पहला काम होता है मगरमच्‍छ का मुंह बंद करना। जैसे ही फंदा मुंह के पास चला जाता है, उसी समय साथी के सहयोग से पकड़ बना लेते हैं। इसके साथ ही उन्‍होंने एक विशेष जाल बनाया है। पानी में ये जाल मगरमच्‍छ पर डाल देते हैं। जैसे ही मगरमच्‍छ काबू में आता है, रस्‍से से उसे बाहर निकाल लाते हैं। वह अब तक सात फीट लंबा और एक क्विंटल वजनी मगमच्‍छ भी पकड़ चुके हैं। Sardar Pargat Singh, crocodile, canal, kurukshetra अब तक दर्जनों मगरमच्छों को पकड़ा परगट सिंह ने कई बार जान पर खेलकर ग्रामीणों और मवेशियों के लिए खतरा बने मगरमच्छों को पकड़ा है। नहर के किनारे से लगभग एक दर्जन मगरमच्छों को पकड़ कर वे भौर सैदां स्थित मगरमच्छ प्रजनन केंद्र में पहुंचा चुके हैं। कई वर्ष पहले जब नरवाना ब्रांच टूट गई थी, तब सेना के साथ मिलकर महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हुए परगट ने नहर को ठीक किया था। Sardar Pargat Singh, crocodile, canal, kurukshetra बीते कल भी उन्होंने भाखड़ा नहर के अंदर से वाइल्ड लाइफ विभाग के साथ मिलकर 3 फुट लंबा मगरमच्छ पकड़ा और फिर वाइल्डलाइफ विभाग को सौंप कर मगरमच्छ प्रजनन केंद्र में छोड़ा गया। इसके साथ ही सरदार परगट सिंह नहर में डूब रहे सैकड़ों लोंगों की जान भी बचा चुके हैं। वो एक कुशल गोताखोर भी है। Sardar Pargat Singh, crocodile, canal, kurukshetra


Top News view more...

Latest News view more...