Fri, Dec 19, 2025
Whatsapp

शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रियंका की इंदिरा से की तुलना, अध्यक्ष बनने को लेकर कही ये बात

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- July 22nd 2019 04:51 PM -- Updated: July 22nd 2019 04:53 PM
शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रियंका की इंदिरा से की तुलना, अध्यक्ष बनने को लेकर कही ये बात

शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रियंका की इंदिरा से की तुलना, अध्यक्ष बनने को लेकर कही ये बात

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रियंका गांधी वाड्रा की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से तुलना की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि जिस तरह प्रियंका ने सोनभद्र मामले पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोला वो काबिले तारीफ था। सिन्हा ने कहा कि सबसे लोकप्रिय, साहसिक, ऊर्जावान नेता कांग्रेस की प्रियंका गांधी द्वारा सोनभद्र नरसंहार मामले में समय पर भागीदारी दिवंगत और महान मैडम गांधी की याद दिलाती है। उन्होंने आगे कहा कि मेरी विनम्र अपील है कि वह आगे बढ़े और पार्टी अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभालें। अगर ऐसा होता है, तो कांग्रेस पार्टी के मनोबल बढ़ाने के लिए काफी बेहतर होगा।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक जमीनी विवाद में 10 लोगों की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद कांग्रेस महासचिव पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंची लेकिन उन्हें रास्ते में रोक लिया गया और हिरासत में ले लिया गया। इस दौरान प्रियंका गांधी पीछे नहीं हटी और पीड़ित परिवारों से मिलने पर अड़ी रही। अंत में पीड़ित परिवार के सदस्य उनसे मिलने पहुंचे। यह भी पढ़ेंकलराज मिश्र ने ली हिमाचल के 26वें राज्यपाल के रूप में पद एवम गोपनीयता की शपथ
—PTC NEWS—
पंजाब-हरियाणा व देश दुनिया की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा यू ट्यूब चैनल

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK