किसान आंदोलन से हो रहे सड़क जाम का समाधान निकाले केंद्र: सुप्रीम कोर्ट

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान पिछले आठ महीने से भी अधिक समय से दिल्ली के बॉर्डर पर डटे हुए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्र सरकार के बीच कई दौर की बातचीत भी हुई लेकिन उसका कोई नतीजा नहीं निकल पाया।
किसान जहां तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े हैं, वहीं केंद्र सरकार इन कानूनों को वापस लेने के लिए तैयार नहीं है। सरकार का कहना है कि कानून किसानों के हित के लिए है और इन कानूनों में कोई कमी है तो इसमें संशोधन हो सकता है।

इस बीच किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। अब किसानों ने इस आंदोलन को और मजबूत करने का फैसला लिया है। किसानों का साफ कहना है कि जब तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं लिए जाते आंदोलन खत्म नहीं होगा।