Wed, May 8, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 13 फरवरी 2021

Written by  PTC NEWS -- February 13th 2021 12:05 AM -- Updated: February 12th 2021 10:04 PM
आज का राशिफल 13 फरवरी 2021

आज का राशिफल 13 फरवरी 2021

Forecast for 13th Feb 2021 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष- आय में वृद्धि के लिए गए प्रयासों से धन लाभ होगा। काम की अधिकता के चलते आपके दूसरे प्लान खराब हो सकते हैं। स्वस्थ खानपना की आदत से सेहत अच्छी रहेगी। किसी संपत्ति के लिए बातचीत अनुकूल दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। पुरानी आदतों को छोड़ने में समस्या हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए थोड़ा समय निकालें। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – पैरेट ग्रीन वृषभ- किसी चीज़ में किया गया निवेश लाभदायक रहेगा। करियर से संबंधित कोई अच्छा मौका मिल सकता है। स्वस्थ आदतें अपनाना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। परिवार में कोई आपके खर्चा करने से खुश होगा। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने में समस्या हो सकती है। अपने साथी के साथ छुट्टियों पर जाने का सपना सच होगा। शुभ अंक – 22 शुभ रंग – वॉयलेट मिथुन- अतिरिक्त आय के साधन खुलने से आर्थिक स्थिति स्थिर होगी। कार्यक्षेत्र पर कोई आपको टारगेट करने की कोशिश करेगा। सेहतमंद रहने के लिए जिम ज्वाइन कर सकते हैं। किसी पारिवारिक समारोह में लंबे समय बाद लोगों से मिलना होगा। कहीं छुट्टियों पर जाने की योजना बना सकते हैं। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आसानी से सुलझ जाएगा। प्रेम संबंधों में आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल साबित होंगे। शुभ अंक – 9 शुभ रंग – सैंडी ब्राउन कर्क- नौकरी में बदलाव से करने से अच्छा वेतन मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र पर स्थिति संभालने में समस्या हो सकती है। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होने के योग बन रहे हैं। आज परिवार आपकी प्राथमिकता रहेगा। विदेश जाने की योजना बना सकते हैं। किसी घर को खरीदने के काफी करीब होंगे। विवाह योग्य लोगों के विवाह के योग बन रहे हैं। शुभ अंक – 8 शुभ रंग – मरुन सिंह- धन संबंधित मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। किसी नए बिजनेस को शुरू करने का मौका मिल सकता है। अच्छी सेहत के चलते अपना फिटनेस लेवल बनाए रखने में सफल होंगे। घर में तनाव का माहौल रहेगा। ग्रुप में यात्रा पर जाना मज़ेदार होगा। किसी प्रॉप्रर्टी से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों को लेकर दिन संतोषजनक रहेगा। शुभ अंक – 4 शुभ रंग – टरक्वॉइश कन्या- रुका हुआ पैसा वापिस मिलने से आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। कार्यक्षेत्र पर बेवजह बहस करने से बचें। आपके प्रयासों के चलते सेहत अच्छी रहेगी। विवाह योग्य लोगों के विवाह के योग बन रहे हैं। कहीं छुट्टियों पर जाना मज़ेदार साबित होगा। किसी मकान या फ्लैट का मालिकाना हक मिल सकता है। प्रेम संबंधों की शुरुआत के योग बन रहे हैं। शुभ अंक – 6 शुभ रंग – गाढ़ा लाल तुला- पिछले किए गए किसी निवेश से अच्छा रिटनर्स मिलने की संभावना है। करियर को लेकर उठाया गया कदम सही साबित होगा। सेहत को लेकर किए गए प्रयासों के सफल परिणाम मिलेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। प्रॉप्रर्टी की किसी डील को करने के लिए दिन अच्छा है। सकारात्मक विचारों के चलते खुश और तनावमुक्त रहेंगे। रोमांस करने का मौका मिल सकता है। शुभ अंक – 8 शुभ रंग – लाइट ग्रे वृश्चिक- देरी से पैसा मिलने के कारण बिलों का भुगतान करने में समस्या होगी। कार्यक्षेत्र पर काम में दक्षता के चलते चीज़ें सुचारू रूप से चलेंगी। सेहतमंद रहने के लिए ज़रुरी कदम उठाएंगे। किसी नाराज़ बुजुर्ग को खुश करने में सफल होंगे। परिवार के साथ छुट्टियों पर जाने के योग बन रहे हैं। एक नई प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं। आज आपका साथी ज़्यादा प्यार दिखा सकता है। शुभ अंक – 4 शुभ रंग – नीला धनु- धन संबंधित समस्याएं नहीं होंगी। कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स आपकी प्रशंसा करेंगे। खानपान पर नियंत्रण रखने से सेहत अच्छी रहेगी। किसी प्रभावशाली से मिलना व्यर्थ नहीं जाएगा। रियल स्टेट के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। ज़रुरत से ज़्यादा सामाजिक होने के चलते ब्रेक पर जाने की इच्छा होगी। परिवार के साथ घूमने जाना आनंददायक रहेगा। शुभ अंक – 14 शुभ रंग – हरा मकर- किसी व्यवसाय से धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में चीज़ें आपके मुताबिक चलेंगी। परिवार के लोग आपके आइडिया का समर्थन करेंगे। अपने वाहन से किसी ट्रिप पर जाना रोमांचक रहेगा। प्रॉप्रर्टी से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। कोई स्कॉलरशिप मिलने के योग बन रहे हैं। रिलेशनशिप में चल रहे मतभेदों को जल्द से जल्द सुलझाने की कोशिश करें। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – मजेंटा कुंभ- आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। अच्छी नेटवर्किंग के चलते मनपसंद जगह पोस्टिंग मिलेगी। बीमारी में सुधार के योग बन रहे हैं। परिवार आपके प्रयासों में आपका समर्थन करेगा। लंबी यात्रा पर जाना ज़्यादा रोमांचित नहीं होगा। किसी प्रॉप्रर्टी को अच्छे दाम में पाने में सफल होंगे। अपने प्रेम संबंधों को लेकर गंभीर हो सकते हैं। शुभ अंक – 9 शुभ रंग – पीच मीन- किसी को दिया गया उधार जल्दी वापिस मिल सकता है। अपने बातचीत कौशल से किसी डील को करने में सफल होंगे। अच्छी सेहत के लिए खानपान पर नियंत्रण कर पाएंगे। परिवार के लिए बनाई गई कोई योजना मन मुताबिक ना होने से निराशा होगी। दोस्तों के साथ यात्रा पर जाना मज़ेदार रहेगा। किसी प्रॉप्रर्टी का मालिकाना हक मिल सकता है। अपने साथी के करीब रहकर खुशी महसूस होगी। शुभ अंक – 18 शुभ रंग – भूरा


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...