Tue, Jul 15, 2025
Whatsapp

आज का राशिफल 14 दिसंबर 2021

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  PTC NEWS -- December 14th 2021 12:01 AM -- Updated: December 13th 2021 10:35 PM
आज का राशिफल 14 दिसंबर 2021

आज का राशिफल 14 दिसंबर 2021

Forecast for 14.12.2021 By: Dr Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com URL: http://www.premastrologer.com Contact: Panchkula: 91-172-2562832, 2572874 Delhi: 91-11-47033152, 40532026 मेष आपका सहज स्वभाव कार्यक्षेत्र में अपनी पहचान बनाने में सहायक हो जाता है। पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न आने के कारण आर्थिक स्तर पर संपन्नता रहेगी। परिवार में शांति और सामंजस्य रहने से एक दूसरों को बेहतर समझ सकते हैं। लापरवाही के कारण करियर के क्षेत्र में आपको कोई नुकसान होने के संकेत हैं। योग और मेडिटेशन का अभ्यास आपको आत्मिक शांति का एहसास कराएगा। शुभ अंक : 18 शुभ रंग : सफेद वृष आप एक स्वतंत्र प्रवृति के इंसान हैं और अपनी शर्तों पर ही काम करना पसंद करते हैं। शेयर में किया गया निवेश आपको अच्छा मुनाफा देने वाला है ,आर्थिक स्थिरता रहेगी। आज परिवार खासतौर पर बच्चों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा,उत्साहित रहेंगे। अपने शानदार आइडिया से बॉस को प्रभावित कर सकते हैं, प्रमोशन मिलने के संकेत हैं। योग करना सेहत के साथ साथ आपके पूरे व्यक्तित्व को सकारात्मक बनाकर रखता है। शुभ अंक : 8 शुभ रंग : हल्का नीला मिथुन आप अपनी सरलता की बदौलत बिना किसी समस्या अपना काम पूरा कर पाएंगे। विदेश से मिलने वाले कांट्रेक्ट की मदद से आपका बिजनेस बढने की उम्मीद है। किसी सामान्य से मुद्दे को लेकर बहस में पड़ने के संकेत हैं,समझदारी से काम लें। अपने मन को शांत चित रखने से परिवार के माहौल को सामान्य बनाकर रख पाएंगे। आपके द्वारा काम में किया जा रहा सुधार बॉस के नोटिस में आ रहा है,फायदा होगा। खेलकूद में हिस्सा लेते रहने के कारण अपनी फिटनेस और एनर्जी मेंटेंन रख सकते हैं। शुभ अंक : 17 शुभ रंग : सफेद कर्क लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना आपको जीवन के अन्य रोमांच से दूर कर सकता है। आर्थिक स्तर पर बजट बनाकर चलना और फालतू खर्चे पर नजर रखना जरुरी है। घर में किसी सुअवसर का जश्न मनाने से माहौल में खुशियां और प्रेम बढने वाला है। अपने वर्तमान नौकरी में ही फोकस्ड रहकर सफलता का स्वाद चख सकते हैं। योग और आध्यात्म के जरिये शरीर के साथ साथ मानसिक रुप से भी मजबूत रहेंगे। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : डार्क ग्रे सिंह आपकी किस्मत बदलने वाली है, इच्छाशक्ति और साहस में वृद्धि होने के संकेत हैं। आपको उन पैसे का इस्तेमाल करना पड़ सकता है जो इमरजेंसी के लिए बचाया था। परिवार के लोगों के संग वक्त गुजारना सबके बीच प्रेम और सामंजस्य बढा सकता है। आज काफी व्यस्त रहना पड़ सकता है ,इससे आपके तनाव का स्तर बढने वाला है। फिटनेस के लिए ट्रेनिंग और सही डाइट लेना जल्द ही पॉजिटिव असर दिखा सकता है। शुभ अंक : 9 शुभ रंग : रोजी ब्राउन कन्या आपके निजी जीवन में खुशहाली रहेगी,इसका असर प्रोफेशनल स्तर पर भी दिखेगा। पैसे का प्रवाह बना रहेगा ऐसे में आप किसी नए बिजनेस के बारे में सोच सकते हैं। परिवार में एक दूसरे के प्रति सम्मान और प्यार रहने से माहौल में खुशहाली रहेगी। स्किल और क्षमता के कारण जल्द ही करियर के क्षेत्र में सफलता की सीढी चढ पाएंगे। आध्यात्मिक गतिविधियां आपके मन और आत्मा को सुकून का एहसास करा सकता है। शुभ अंक : 11 शुभ रंग : परपल तुला आज किस्मत और मौका दोनों ही आपके साथ है कोई बड़ा सपना पूरा होने वाला है। अपने परिवारिक बिजनेस को और ज्यादा बढाने का विचार कर सकते हैं,सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ किसी समारोह में शरीक होने वाले हैं जहां चर्चा का केंद्र बन सकते हैं। प्रोफेशनल क्षेत्र में आगे बढने के लिए आप सहकर्मी एवं सीनियर के साथ मिलकर चलें। फिटनेस कांसस लोगों का ग्रुप ज्वाइन करने का सकारात्मक असर आप में दिखेगा। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : सफेद वृश्चिक आप जिस तरह अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहते हैं निश्चित तौर पर सफलता मिलेगी। अतीत में किसी को दिया गया उधार व्याज सहित वापस मिल जाने की उम्मीद है। परिवारिक माहौल में पसरा हुआ तनाव कार्यक्षमता को प्रभावित करने वाली है। किसी चुनौतिपूर्ण काम को आसानी से हल कर बॉस की नजर में जगह बना सकते हैं। सेहत संबंधी किसी समस्या का सामना करने वालों को सटिक इलाज मिल जाएगा। शुभ अंक : 1 शुभ रंग : पिच धनु सामने आने वाली किसी चुनौती से निपटने के लिए आपका ज्ञान काम आएगा। निवेश संबंधी मामले में किसी के बहकावे में न आएं,छले जाने की संभावना है। किसी अप्रत्याशित घटना के कारण परिवार में विवाद बढने के संकेत दिख रहे हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी दी जाने वाली है,काम से बॉस को प्रभावित कर सकेंगे। फिट और सेहतमंद रहने के लिए अपने तनाव पर नियंत्रण रखना जरुरी होगा। शुभ अंक : 18 शुभ रंग : सफेद मकर स्वयं को रचनात्मक तरीके से व्यक्त कर सकारात्मक बदलाव लाने में सफल होंगे। अपने बचत को फिक्ड डिपॉजिट में डालने का फैसला कर सकते हैं,सुरक्षित रहेंगे। परिवार के सदस्यों के लिए कुछ कर पाने का कोई मौका आपके सामने आएगा। अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव आपकी उत्पादकता को प्रभावित कर सकता है। जिन पुरानी बीमारी से आप छुटकारा पा चुके थे वो वापस आ सकता है,सतर्क रहें। शुभ अंक : 6 शुभ रंग : फॉरेस्ट ग्रीन कुंभ आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा,खुद को बेहतर बनाने का मौका मिलेगा। किसी स्किम में पैसा लगाने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरुरी होगा,सुरक्षित रहेंगे। परिवारिक समस्या और अशांति को दूर करने के लिए स्वयं को शांत रखना जरुरी है। बॉस आपको बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए आपकी काबिलियत का टेस्ट ले सकते हैं। उचित डाइट और हल्के व्यायाम आपको चुस्त और फिट बनाए रखने के लिए काफी है। शुभ अंक : 5 शुभ रंग : ब्लूइश ग्रीन मीन जीवन के प्रति अपने दृष्टिकोण को थोड़ा व्यवहारिक बनाने का प्रयास कर सकते हैं। नजरिये में बदलाव लाने से आपका कौशल खुलकर सामने आएगा जिससे लाभ होगा। फालतू की खरीददारी के उपर काफी पैसा खर्च करना आपका बजट बिगाड़ने वाला है। घरेलू माहौल में सुकून और उत्साह रहने के कारण आप काफी पॉजिटिव महसूस करेंगे। स्किल निखारने के लिए कोई कोर्स करना आपको प्रतिद्वंदियों से आगे ला जाने वाला है। उचित आराम बैलेंस डाइट और हल्के व्यायाम आपकी सेहत के लिए बेहद जरुरी होगा। शुभ अंक : 17 शुभ रंग : सफेद


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK