Mon, Apr 29, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 29 फरवरी, 2020

Written by  PTC NEWS -- February 29th 2020 01:37 AM
आज का राशिफल 29 फरवरी, 2020

आज का राशिफल 29 फरवरी, 2020

Forecast for 29thFeb 2020 by: DrPrem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist &Vastu Consultant) मेष कहीं शॉपिंग करने का आनंद उठा सकते हैं। आपको सौंपी गई कुछ चीज़ों को समन्वय की आवश्यकता है। किसी मेहमान के आने से अच्छा महसूस करेंगे। किसी बीमारी में सुधार के संकेत हैं। किसी शादी में शामिल होने विदेश जा सकते हैं। किसी की योजना को खराब ना करें। अपने जैसे किसी व्यक्ति के साथ मुलाकात संभव है। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – पीला वृषभ आपको लाभ पहुंचाने वाली किसी चीज़ की पेशकश की जा सकती है। सेहतमंद रहने के लिए वैकल्पिक चिकित्सा अपनाना फायदेमंद रहेगा। अधिक पैसों को घर पर रखने से बचें। परिवार के साथ सोचसमझकर ही शब्दों का इस्तेमाल करें। समुद्री या हवाई यात्रा पर जाने के योग हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर दोस्तों का भावनात्मक सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन भाग्यशाली रहेगा। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – वॉयलेट मिथुन किसी समारोह को स्पोंसर करना लाभदायक साबित होगा। नियमित व्यायाम से ब्रेक लेकर कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र पर काम का अतिरिक्त दबाव रह सकता है। जीवनसाथी आपके विचारों से सहमत होगा। कहीं छुट्टियों पर जाने के योग बन रहे हैं। प्रॉप्रर्टी डीलर्स के लिए दिन लाभ दिलाने वाला साबित होगा। प्रेम संबंधों को लेकर किए गए आपके प्रयासों के सफल परिणाम मिलेंगे। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – लाइट ग्रे कर्क सेहत को लेकर किए गए आपके प्रयास लाभदायक साबित होंगे। किसी प्रोजेक्ट को प्लान करने में समय लग सकता है। घर के कामों में मदद करने की सभी तारीफ करेंगे। किसी यात्रा पर जाना रद्द हो सकता है। किसी प्रॉप्रर्टी को जल्दी से जल्दी करना फायदेमंद रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र जमकर मेहनत करें। अपने साथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – टरक्वॉइश सिंह परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर दूसरी राय लेने की ज़रूरत है। कार्यक्षेत्र पर खुद को साबित करने के लिए स्वत्रंत रुप से कुछ करने की आवश्यकता है। किसी बच्चे को अनुशासित करने के लिए परिपक्व दृष्टिकोण की जरूरत है। पूर्व दिशा में यात्रा करना फायदेमंद साबित होगा। शैक्षणिक मोर्चे पर सभी आपकी क्रिएटिविटी की तारीफ करेंगे। किसी से अपनी प्रशंसा सुन खुशी महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों में एक दूसरे को समझने की कोशिश करें। शुभ अंक – 22 शुभ रंग – नेवी ब्लू कन्या शॉपिंग का मज़ा लेने के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र आपके पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव दूर करने के लिए मेडिटेशन करें। जीवनसाथी को अपने हर काम में शामिल करें। करियर को लेकर अपने मार्ग पर चलने के लिए ये समय अच्छा है। स्पष्ट से परे देखने की क्षमता आपकी सबसे बड़ी ताकत है। अपने साथी के समय बिताने का प्लान बना सकते हैं। शुभ अंक – 22 शुभ रंग – नेवी ब्लू तुला अतिरिक्त पैसों के चलते शॉपिंग का मन बना सकते हैं। सेकेंड हैंड मार्केट में किसी चीज़ को अच्छे दाम में खरीदने में सफल होंगे। वज़न नियंत्रित करने के लिए जिम ज्वॉइन कर सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने में सफल होंगे। पढ़ाई में दूसरों से मदद की ज़्यादा उम्मीद ना करें। मुसीबतों के बाद भी अपना आशावादी दृष्टिकोण अपनाएं रखेंगे। प्रेम संबंधों में कुछ चीज़ों को इग्नोर करना ही अच्छा है। शुभ अंक – 11 शुभ रंग – सिल्वर वृश्चिक किसी अच्छे फाइनेंशियल एडवज़ाइर की सलाह आपके काफी काम आएगी। मानसिक तनाव के बावजूद शारीरिक रुप से स्वस्थ रहेंगे। कार्यक्षेत्र पर किसी भी काम को अधूरा ना छोड़ें। परिवार के किसी सदस्य के उत्साह को देखकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। खानदानी पैसा या प्रॉप्रर्टी मिलने के योग हैं। अपने साथी के शब्दों से दुखी हो सकते हैं। शुभ अंक – 4 शुभ रंग – डार्क ब्राउन धनु बजट बनाकर चलने से पैसा बचाने में कामियाब होंगे। सेहत में सुधार के योग बन रहे हैं। अच्छी कमाई के बावजूद नौकरी को लेकर संतुष्ठ नहीं होंगे। घर से काम करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा है। किसी यात्रा पर जाना रद्द करना पड़ सकता है। किसी जटिल समस्या को सुलझाने के लिए अतिरिक्त ऊर्जा की ज़रुरत होगी। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक – 9 शुभ रंग – केसरिया मकर दोस्तों पर अपनी पॉकेट मनी उड़ा सकते हैं। नींद पूरी होने के चलते तरो ताज़ा महसूस करेंगे। फिल्म इंडस्ट्रीज़ से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक साबित होगा। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। पढ़ाई तैयारी करने में समस्या आ सकती है। नए दोस्त बनने के चलते दोस्ती का दायरा बढ़ेगा। अपने साथी के मूड को झेलना पड़ सकता है। शुभ अंक – 4 शुभ रंग – गाढ़ा नीला कुंभ मैनुफैक्चरिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होने की उम्मीद है। किसी चीज़ में निवेश करने से पहले सभी पहलुओं की अच्छे से जांच कर लें। सेहत से जुड़ी कोई समस्या समाप्त होगी। किसी परिचित व्यक्ति को ज़्यादा छूट ना दें। शैक्षणिक मोर्चे पर अपनी कमियों पर ध्यान देने की कोशिश करें। किसी डील को लेकर ज़रूरत से ज़्यादा सतर्क हो सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 15 शुभ रंग – कॉफी मीन कार्यक्षेत्र पर सभी आपकी प्रशंसा करेंगे। धन संबंधित परेशानियां जल्दी ही दूर होंगी। वज़न नियंत्रित करने के लिए खानपान की आदत पर ध्यान दें। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। यात्राओं पर जाने के योग बन रहे हैं। मूड स्विंग्स के चलते लोग आपसे दूर रहना पसंद करेंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन कठिन रहेगा। शुभ अंक – 9 शुभ रंग – सफेद


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...