Tue, Apr 30, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 3 अक्टूबर 2020

Written by  PTC NEWS -- October 03rd 2020 12:01 AM -- Updated: October 02nd 2020 11:15 PM
आज का राशिफल 3 अक्टूबर 2020

आज का राशिफल 3 अक्टूबर 2020

Forecast for 3rd Oct ’2020 By: Dr Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष- किसी चीज़ की खरीददारी को लेकर जल्दबाज़ी दिखाने से बचें। खुद को एक्टिव रख बीमारी से दूर रखने में सफल होंगे। घरेलू मोर्चे पर कुछ चिंताओं के कारण मूड खराब हो सकता है। किसी यात्रा पर जाना मज़ेदार रहेगा। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने के लिए पैसों का इंतज़ाम करने में सफल होंगे। प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है। शुभ अंक – 6 शुभ रंग - टरक्वॉइश वृषभ- धन संबंधित मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। वज़न नियंत्रित करने में व्यायाम करना लाभदायक रहेगा। यात्राओं पर जाने के लिए दिन शुभ रहेगा। लेन-देन के व्यापार से जुड़े लोगों के दिन थोड़ा कठिन हो सकता है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। अपने साथी पर किसी हरकत पर आपको शक हो सकता है। शुभ अंक – 4 शुभ रंग – डार्क ग्रे मिथुन- धन संबंधित समस्याएं दूर होंगी। बीमार लोगों की सेहत में सुधार के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी किसी महत्वपूर्ण चीज़ में आपके योगदान की सराहना करेगा। किसी यात्रा में होने वाले बदलावों का स्वागत करेगा। सामाजिक मोर्चे पर कोई आपसे मदद की उम्मीद कर सकता है। प्रेम संबंधों में आपके प्रयासों के सफल परिणाम मिलेंगे। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – पीला कर्क- पैसों की बचत पर ध्यान देने की कोशिश करेंगे। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। परिवार के किसी बुज़ुर्ग को अपनी बात मनवाने के लिए प्रभावित करेंगे। किसी यात्रा पर जाना रोमांचक रहेगा। शैक्षणिक मोर्चे पर मिला किसी का सहयोग काफी मददगार साबित होगा। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – मजेंटा सिंह- आर्थिक स्थिति में सुधार के चलते किसी चीज़ में निवेश की सोच सकते हैं। वज़न कम करने के लिए व्ययाम करेंगे। आपके प्रयासों में माता-पिता या परिवार को कोई बुज़ुर्ग आपका सहयोग करेगा। विदेश यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला एक बार फिर उठा सकते हैं। आपके विचार आपके साथी को प्रभावित करेंगे। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – रोज़ कन्या- पैसों को खर्च करने में दूसरों से प्रभावित न हों। नियमित व्यायाम करना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में बाहर के हस्तक्षेप से बचाने के प्रयासों में सफल होंगे। किसी खूबसूरत जगह यात्रा पर जाने को लेकर युवा उत्साहित हो सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी या प्रॉप्रर्टी को बिल्डर फ्लोर में बदलकर बेचना लाभदायक रहेगा। प्रेम संबंधों की शुरुआत के योग बन रहे हैं। शुभ अंक – 18 शुभ रंग – कॉफी तुला- फिज़ूल खर्चों को कम करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। अलग-अलग व्यायाम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके प्रयासों में परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। इंस्टीट्यूट या ऑर्गेनॉइजेशन की तरफ से किसी टूर पर जा सकते हैं। रियल स्टेट से जुड़े लोग किसी प्रॉप्रर्टी को बेचने में घबराहट महसूस करेंगे। किस दिल जीतने के लिए हर संभव कोशिश करनी होगी। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – सफेद वृश्चिक- सोच समझकर किया गया निवेश लाभदायक साबित होगा। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करना अच्छा रहेगा। पारिवारिक मोर्चे पर किसी की चिंता करना समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ाएगा। लंबी यात्रा पर जाना मज़ेदार साबित होगा। किसी घर या वाहन की खरीददारी के योग बन रहे हैं। अपने साथी के साथ भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं। शुभ अंक – 10 शुभ रंग – गाढ़ा गुलाबी धनु- धन कमाने का आपका सपना मूर्त रूप लेने लगेगा। सेहत के प्रति आपकी जागरुकता के चलते स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के किसी समारोह में दिल से हिस्सा लें। किसी तीर्थयात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। किसी जमीन या खानदानी घर को बेचना लाभदायक रहेगा। रोमांटिक मोर्चे पर आपके विचारों का आपका साथी स्वागत करेगा। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – हल्का पीला मकर- आर्थिक रूप से खुद को पहले से सुरक्षित महसूस करेंगे। सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम करेंगे। परिवार के सदस्य द्वारा अपने प्रदर्शन को जज करवाना आपके हित में होगा। किसी करीबी से मिलने लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। सामाजिक मोर्चे पर आपकी लोकप्रियता में बढ़ोत्तरी होगी। अपने साथी की बातों को ध्यान से सुनें। शुभ अंक – 15 शुभ रंग – इंडिगो कुंभ- पैसों की बचत करने के लिए अपनी जीवनशैली में बदलाव लाएं। स्वास्थ्य से संबंधित कुछ समस्याएं हो सकती हैं। परिवार में किसी की मौज़दूगी आपको ताकत देगी। विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। अकेले रह रहे लोग स्वंत्रतता के आदी हो सकते हैं। किसी रिलेशनशिप के काम ना करने पर अलग होना हितकर रहेगा। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – लेवेंडर मीन- जीवनशैली में किया गया बदलाव सेहत के लिए अच्छा रहेगा। आपकी किसी इच्छा को पूरा कराने में परिवार का कोई बुज़ुर्ग मदद करेगा। किसी बिजनेस डेलीगेशन का सदस्य बनकर विदेश जा सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी में निवेश करना आगे चलकर लाभदायक साबित होगा। रोज़मर्रा के तनाव से मुक्ति पाने के लिए हल्का और सुकूनभरा रवैया अपनाएं। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। शुभ अंक – 7 शुभ रंग – गोल्डन ब्राउन


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...