Tue, Jun 17, 2025
Whatsapp

आज का राशिफल 7 जुलाई 2021

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  PTC NEWS -- July 07th 2021 12:01 AM -- Updated: July 06th 2021 11:03 PM
आज का राशिफल 7 जुलाई 2021

आज का राशिफल 7 जुलाई 2021

Forecast for 7th July 2021 By: Dr Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com मेष आप लोगों को प्रभावित कर अपनी अच्छी छवि बनाने का प्रयास करने वाले हैं। प्रोफेशनल स्तर के किसी बड़ी जिम्मेदारी को पूरा करने के कारण चर्चा में रहेंगे। परिवार के किसी नौजवान की शादी को लेकर परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा। वित्तीय स्तर पर अच्छे मैनेजमेंट का फायदा मिलेगा,बैंक बैलेंस मजबूत हो सकता है। आपके द्वारा फिटनेस के लिए जरुरी कदम उठाए जाने की संभावना बन रही है। पढाई के क्षेत्र में आलस दिखाने का नुकसान हो सकता है,काम का बोझ बढेगा। शुभ अंक : 2 शुभ रंग : लेमन वृष जो लोग आपके लिए मायने रखते हैं वो आपकी कार्यशैली की सराहना कर सकते हैं। बीमा,ट्रैवल या शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई नया गजेट या गाड़ी खरीदने के लिए पैसे की बचत शुरु किए जाने की उम्मीद है। प्रोफेशन या निजी क्षेत्र में मिली सफलता से सेहत संबंधी समस्या पीछे छूट जाने वाला है। बैलेंस डाइट और नियमित व्यायाम से आपकी फिटनेस में चमत्कारिक परिवर्तन होगा। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : बैंगनी मिथुन पढाई के क्षेत्र में आपके उपर दबाव बढने वाला है,गति बनाए रखने से आसानी होगी। कहीं से मिली एक खास जानकारी आपको किसी का दिल जीतने में काम आ सकता है। जिस किसी कानूनी मामले में आप उलझे हुए हैं वो अब सुलझता जाने की उम्मीद है। आप अपनी कड़ी मेहनत के बल पर परफेक्ट शेप बना पाने में सफल रहने वाले हैं। आप के उपर काम का बोझ बढने के संकेत हैं ,ऑफिस में ज्यादा वक्त देना पड़ेगा। परिवार के किसी बुजूर्ग को लेकर होने वाला तनाव और परेशानी अब दूर हो सकता है। शुभ अंक : 8 शुभ रंग : मेटालिक ब्लू कर्क आप अपने से छोटों के साथ एक अच्छा तालमेल बना पाने में सफल हो सकते हैं। किसी से लंबे समय बाद मिलने का अवसर मिलना आपके लिए बेहद संतोषजनक है। पढाई के क्षेत्र में मिली उपलब्धि से आपके लिए अवसर के कई दरवाजे खुलने वाला है। एरियर मिलने का लंबा इंतजार अब समाप्त होता हुआ नजर आ रहा है,निश्चिंत रहें। कार्यक्षेत्र में आज स्थिति आपके अनुकूल रहने की उम्मीद है,काम से संतुष्ट रहेंगे। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए आपके लिए घर का खाना ही सिर्फ एक विकल्प है। शुभ अंक : 7 शुभ रंग : क्रीम सिंह परिवार के किसी सदस्य से भले ही गलती हुए है उस पर आरोप लगाना सही नहीं होगा। पढाई के क्षेत्र में अत्यधिक आत्मविश्वास आपके लिए नुकसानदायक साबित हा सकता है। ऑफिस में किसी के साथ विवाद को हवा न दें इससे किसी का भी फायदा नहीं होगा। सही शेप में बने रहने के लिए अपना डाइट संतुलित रखना आपकी प्राथमिकता रहेगी। पैसे के मामले में किसी पर भरोसा करना सही नहीं होगा,सुरक्षा के लिए सतर्कता जरुरी है। प्रॉपर्टी को लेकर कोई निर्णय लेनेमें अभी आप और वक्त ले सकते हैं,इत्मिनान से सोच लें। शुभ अंक : 22 शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ब्लू कन्या जिस किसी काम को पूरा करने की चाहते रखते हैं, उसके लिए मेहनत जरुरी होगा। अपने रुटिन काम से छोटा सा ब्रेक लेना आपको ताजगी और उर्जा से भर सकता है। किसी अनअपेक्षित जगह से पैसा हासिल करने में आज सफल रहने की उम्मीद है। परिवार के किसी नौजवान के व्यवहार सही नहीं लग रहे उसे प्यार से संभालना होगा। आप संतुलित खान पान और सक्रिय जीवनशैली का पालन करना शुरु कर सकते हैं। प्रोफेशनल स्तर पर आज जो कुछ भी करें उसमें सावधानी रखना आवश्यक होगा। शुभ अंक : 6 शुभ रंग : इंडिगो तुला कानूनी मामले के लिए किसी को मनाना आसान नहीं होगा,धैर्य के साथ प्रयास करते रहें। पढाई के क्षेत्र में सिर्फ मुख्य विषय पर फोकस करने से काम नहीं बनेगा,संतुलन जरुरी है। पॉलिटिशियन और व्यवसायियों के लिए आज का दिन बेहद शानदार रहने की उम्मीद है। आज कठिन मेहनत वाले व्यायाम करने से बचें,इसका विपरित असर होने की संभावना है। कोई विवादित संपत्ति आज अच्छी प्राइस पर सेल कर दिए जाने की संभावना बन रही है। यदि कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो इससे बेहतर समय नहीं मिलेगा,आगे बढें। शुभ अंक : 2 शुभ रंग : सिल्वर वृश्चिक सट्टेबाजी या शेयर मार्केट के काम में शामिल लोगों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। प्रोफेशनल स्तर पर आज आप अपने काम से सिनियर्स की नजर में खास जगह बना सकते हैं। मैनेजर्स और टेक्निशियन की आमदनी में आज बढोतरी होने की संभावना नजर आ रही है। आप टोटल फिटनेस की तरफ कदम बढा रहे हैं ,जरुरी सभी काम करना शुरु कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की तरफ से मिली सलाह आपके लिए चमत्कारिक साबित होगा। यात्रा के दौरान थोड़ी परेशानी रहने की संभावना है,थोड़ा संभल कर रहने की जरुरत है। शुभ अंक : 3 शुभ रंग : रोजी ब्राउन धनु जिसे आप पसंद करते हैं उसके साथ आज शानदार दिन बिताने का अवसर मिलने वाला है। आज किसी समारोह में शामिल होना बेहद रोमांचक रहेगा उसके इंतजार में उत्साहित रहेंगे। वित्तीय लेन देन के मामले में यदि आप सतर्क रहेंगे तो आपके लिए सबकुछ अच्छा ही रहेगा। पढाई के क्षेत्र में फोकस की कमी रहने का असर परिणाम में नजर आने वाला है,सतर्क रहें। किसी टास्क या प्रोजेक्ट को पूरा करने में अभी और समय लग सकता है,हौसला बनाए रखें। डॉक्टर की सलाह पर नहीं चलना आपकी सेहत के लिए सही नहीं होगा,समस्या बढ सकती है। शुभ अंक : 2 शुभ रंग : पीला मकर प्रोफेशनल क्षेत्र में मिली कामयाबी को लेकर आज रोमांचित रहने की उम्मीद है। पढाई के क्षेत्र में की गई क्रमवद्ध तैयारी से रिविजन करना आसान हो सकता है। आज एक छोटी सी यात्रा आपको थका देने वाली है,पूरी तैयारी के साथ निकलें। आमदनी अच्छी है चिंता की जरुरत नहीं, आज शॉपिंग करने का चांस नहीं छोड़ेंगे। एक्टर या थियेटर के कलाकार के लिए आज शानदार आमदनी का दिन रहेगा। फिगर कांसस लोग सही डाइट प्लान फॉलो करने का लाभ महसूस कर पाएंगे। शुभ अंक : 18 शुभ रंग : गोल्डेन कुंभ प्रोफेशनल स्तर पर आपको कोई बड़ा अवसर मिलने की संभावना दिख रही है। नए पार्टनर्शिप से आपके व्यापार को और उंचाई पर पहुंचाने का मौका मिलेगा। नौकरी करने वालों को अपनी पसंद की जगह पर पोस्टिंग मिल जाने की उम्मीद है। हेल्दी लाइफस्टाइल रखना आसान नहीं है लेकिन इसका परिणाम सुखद ही होगा। प्रॉपर्टी के संदर्भ में आपको एडवर्टाइजिंग का फायदा मिलेगा,काम बन जाएगा। शुभ अंक : 8 शुभ रंग : गहरा फिरोजा मीन यदि आप अच्छे लोगों के साथ संपर्क बनाकर रहते हैं तो आगे इसका बहुत फायदा होगा। किसी शादी के समारोह में शामिल होने विदेश की यात्रा पर जा सकते हैं,बैग तैयार रखें। आप अपनी आशंका के बावजूद पढाई के क्षेत्र में अच्छा परिणाम हासिल कर सकेंगे। परिवार के बच्चे आज आपके पेसेंस का परीक्षा ले सकते हैं,खुद पर नियंत्रण रखना होगा। आपके सामने अच्छे निवेश का विकल्प आने वाला है,मौके को हाथ से जाने नहीं दे सकते। शुभ अंक : 3 शुभ रंग : गुलाबी


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK