Sun, May 18, 2025
Whatsapp

त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देव ने दिया इस्तीफा, कहा: पार्टी हित के लिए छोड़ा पद

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- May 14th 2022 04:32 PM -- Updated: May 14th 2022 05:13 PM
त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देव ने दिया इस्तीफा, कहा: पार्टी हित के लिए छोड़ा पद

त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देव ने दिया इस्तीफा, कहा: पार्टी हित के लिए छोड़ा पद

त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जल्द ही नए सीएम का चुनाव किया जाएगा। इस्तीफे से पहले विपलव देव ने कल गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात भी की थी। इसके बाद वो वापस अगरतला लौट गए थे। आज उन्होंने अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया। इस्तीफे के बाद एक निजी चैनल को बताय कि पीएम से मेरी बात हुई है। संगठन हित में इस्तीफा दिया है। पार्टी का फैसला सर्वोपरी है। उन्हें 2023 के चुनावों की तैयारियों में जुटना हैं। सीएम पद को लेकर आज शाम 5 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। पर्यवेक्षक बनाए गए भूपेंद्र यादव और विनोद तावड़े बैठक में मौजूद रहेंगे।बिप्लब देव के इस्तीफे के बाद अब नए सीएम के नाम को लेकर चर्चा तेज हो गई है। मौजूदा डिप्टी सीएम जिष्णु देव वर्मा को बीजेपी त्रिपुरा का नया सीएम बना सकती है। इसके अलावा कुछ और नाम भी चर्चा में चल रहे हैं। मणिक साहा और प्रतिमा भौमिक का नाम भी रेस में शामिल हैं, लेकिन इन सभी में फिलहाल जिष्णु देव वर्मा का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। बता दें कि त्रिपुरा में 2018 में पहली बार बीजेपी ने सरकार बनाई थी। जीत के बाद बिप्लब को मुख्यमंत्री बनाया गया था। सूत्रों के मुताबिक, बिप्लब के खिलाफ 14 भाजपा के विधायकों ने हाईकमान से शिकायत की थी। चुनाव को देखते हुए पार्टी ने ये सख्त कदम उठा लिया है। tripura CM, Biplab Dev dev , resigned , Biplab Dev dev resigned , tripura बीजेपी 11 महीनों में 4 राज्यों को सीएम बदल चुकी है। इससे पहले बीजेपी त्रिपुरा समेत गुजरात, उत्तराखंड, कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों को बदल चुकी है। ये बीजेपी की चुनावी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।  


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK